12 साल पुराने नक्सली केस का यूएपीए आरोपी गिरफ्तार:एसआईटी ने बोचहां में उसके घर से पकड़ा, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

12 साल पुराने नक्सली केस का यूएपीए आरोपी गिरफ्तार:एसआईटी ने बोचहां में उसके घर से पकड़ा, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां थाना क्षेत्र से शुक्रवार को यूएपीए एक्ट के तहत एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहसरी पंचायत के भुसाही गांव स्थित उसके घर से यह गिरफ्तारी की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान भुसाही गांव निवासी बैजनाथ सहनी के पुत्र लोहा सिंह उर्फ कुशेश्वर सहनी के रूप में हुई है। उस पर 12 वर्ष पूर्व नक्सली संगठन में शामिल होने का आरोप है, जिसके संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। लोहा सिंह हथौड़ी थाना में वर्ष 2015 में दर्ज एक कांड में प्राथमिक अभियुक्त है। वहीं, बोचहां थाना में वर्ष 2014 में दर्ज एक अन्य मामले में उसका नाम अप्राथमिकी अभियुक्त के तौर पर दर्ज है। इस मामले का अनुसंधान एसडीपीओ अलय वत्स द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद लोहा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रक चालक है और वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि हथौड़ी थाना में दर्ज एफआईआर कांड के मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बोचहां थाना में दर्ज कांड के मामले में उसे रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां थाना क्षेत्र से शुक्रवार को यूएपीए एक्ट के तहत एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहसरी पंचायत के भुसाही गांव स्थित उसके घर से यह गिरफ्तारी की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान भुसाही गांव निवासी बैजनाथ सहनी के पुत्र लोहा सिंह उर्फ कुशेश्वर सहनी के रूप में हुई है। उस पर 12 वर्ष पूर्व नक्सली संगठन में शामिल होने का आरोप है, जिसके संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। लोहा सिंह हथौड़ी थाना में वर्ष 2015 में दर्ज एक कांड में प्राथमिक अभियुक्त है। वहीं, बोचहां थाना में वर्ष 2014 में दर्ज एक अन्य मामले में उसका नाम अप्राथमिकी अभियुक्त के तौर पर दर्ज है। इस मामले का अनुसंधान एसडीपीओ अलय वत्स द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद लोहा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रक चालक है और वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि हथौड़ी थाना में दर्ज एफआईआर कांड के मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बोचहां थाना में दर्ज कांड के मामले में उसे रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *