पीपराकोठी में शराब को लेकर पुलिस की 2 जगह छापेमारी:एक गिरफ्तार, 30 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त

पीपराकोठी में शराब को लेकर पुलिस की 2 जगह छापेमारी:एक गिरफ्तार, 30 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त

पीपराकोठी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहली कार्रवाई चांदसरैया पुल के नीचे की। यहां से 15 लीटर देसी शराब के साथ चांदसरैया गांव निवासी शिवनाथ सहनी (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी छापेमारी ग्राम-मझरिया के वार्ड संख्या-01 स्थित पछियारी टोला में की गई। इस स्थान से भी पुलिस ने 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। छापेमारी दल में एसआई आदित्य भरद्वाज और ज्योति महतो शामिल थीं। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीपराकोठी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहली कार्रवाई चांदसरैया पुल के नीचे की। यहां से 15 लीटर देसी शराब के साथ चांदसरैया गांव निवासी शिवनाथ सहनी (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी छापेमारी ग्राम-मझरिया के वार्ड संख्या-01 स्थित पछियारी टोला में की गई। इस स्थान से भी पुलिस ने 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। छापेमारी दल में एसआई आदित्य भरद्वाज और ज्योति महतो शामिल थीं। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *