बरेली जोन कार्यालय में शुक्रवार को एक गरिमामय पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), बरेली जोन, रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से सीओ सिटी थर्ड पंकज कुमार श्रीवास्तव के कंधे पर रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर प्रोन्नति दी। अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी पदोन्नति के इस गौरवशाली क्षण के दौरान जिले और जोन के कई वरिष्ठ अधिकारी साक्षी बने। कार्यक्रम में अधिकारियों ने पंकज कुमार श्रीवास्तव की कर्तव्यनिष्ठा और उनकी कार्यशैली की सराहना की। प्रमोशन पाकर पंकज श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद पिपिंग सेरेमनी के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान, पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर बरेली जोन धर्मेन्द्र कुमार राय और पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय बरेली जोन मोहम्मद शोएब भी शामिल हुए। इनके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम और पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू बरेली विजय कुमार राणा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।


