मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में लगी आग:परिजन ने समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में लगी आग:परिजन ने समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज यानी मायागंज अस्पताल के रेडियलॉजी विभाग में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब मायागंज अस्पताल में बिजली चली गई। इसके बाद रेडियोलॉजी विभाग के लिए लगे जनरेटर को चालू करन के लिए ऑपरेटर पहुंचा। जैसे ही जनरेटर को शुरू किया गया, बिजली आ गई, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। मायागंज अस्पताल में आग लगने के बाद की तस्वीरें मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम वहीं, आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मायागंज अस्पताल पहुंची और आग पर समय रहते काबू पाया। रेडियोलोजी विभाग में भर्ती महिला शर्मिला देवी ने बताया कि अचानक से वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अस्पताल में मौजूद परिजन ने समय रहते अपने-अपने मरीजों को समय रहते सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। फिलहाल, रेडियोलॉजी विभाग और COT को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इधर, अस्पताल प्रशासन में बिजली विभाग को जल्द ठीक करने को कहा गया है। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज यानी मायागंज अस्पताल के रेडियलॉजी विभाग में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब मायागंज अस्पताल में बिजली चली गई। इसके बाद रेडियोलॉजी विभाग के लिए लगे जनरेटर को चालू करन के लिए ऑपरेटर पहुंचा। जैसे ही जनरेटर को शुरू किया गया, बिजली आ गई, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। मायागंज अस्पताल में आग लगने के बाद की तस्वीरें मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम वहीं, आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मायागंज अस्पताल पहुंची और आग पर समय रहते काबू पाया। रेडियोलोजी विभाग में भर्ती महिला शर्मिला देवी ने बताया कि अचानक से वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अस्पताल में मौजूद परिजन ने समय रहते अपने-अपने मरीजों को समय रहते सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। फिलहाल, रेडियोलॉजी विभाग और COT को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इधर, अस्पताल प्रशासन में बिजली विभाग को जल्द ठीक करने को कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *