विदिशा में 9 साल बाद शालू को मिला अपना घर:हादसे में पिता खोने के बाद बेसहारा बेटी को राजीव आवास योजना से मिला सहारा

विदिशा में 9 साल बाद शालू को मिला अपना घर:हादसे में पिता खोने के बाद बेसहारा बेटी को राजीव आवास योजना से मिला सहारा

विदिशा में शालू राजपूत को राजीव आवास योजना के तहत आज (शुक्रवार) अपना घर सौंपा गया। विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने शालू को आवास का प्रमाण पत्र प्रदान कर गृह प्रवेश कराया। जानकारी के अनुसार, शालू ने लगभग 9 साल पहले एक हादसे में अपने पिता स्व. जसवंत सिंह राजपूत को खो दिया था। इसके बाद वह कुछ समय तक अपने दादा-दादी के साथ रहीं, लेकिन उनके निधन के बाद वह बेसहारा हो गईं। इस दौरान समाजसेवी उदयपाल सिंह चंदेल ने शालू को गोद लेकर उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाली। विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि जब उन्हें शालू की स्थिति का पता चला, तब उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए राजीव आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराया था। उन्होंने निजी स्तर पर भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। वर्षों के प्रयासों के बाद अब शालू को उनका अपना घर मिल गया है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि समाज में जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम में उदयपाल सिंह चंदेल, दिनेश कुशवाहा, अखिलेश राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *