पलवल में छात्र को बेल्टों से पीटने वाले दो गिरफ्तार:जिम से लौटते समय 10वीं के छात्र को पीटा था; बुआ ने निशान देखे तो पता चला

पलवल में छात्र को बेल्टों से पीटने वाले दो गिरफ्तार:जिम से लौटते समय 10वीं के छात्र को पीटा था; बुआ ने निशान देखे तो पता चला

पलवल में जिम से लौट रहे दसवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने छात्र को बेहरमी से बेल्टों से पीटा था। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी निवासी दसवीं कक्षा के छात्र राज ने शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र ने बताया कि 3 अप्रैल की शाम वह रेलवे रोड स्थित एक जिम से लौट रहा था। इसी दौरान उसके परिचित चिराग, गौरव, तनिष और काली स्कार्पियो गाड़ी में आए और उसे अपने साथ जनौली रेलवे क्रॉसिंग की ओर ले गए। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी आरोपियों ने छात्र को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। छात्र ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, बाद में उसकी बुआ ने उसकी कमर पर चोट के निशान देखे। परिजनों द्वारा पूछने पर छात्र ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। पुलिस ने दो को काबू किया इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी में शिकायत दी। कैंप थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दीपक और उसके साथ शामिल एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बेल्ट बरामद चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी दीपक के कब्जे से वह बेल्ट बरामद कर ली गई है, जिससे छात्र को पीटा गया था। पुलिस ने कहा कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशोर को सुधारगृह भेजा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *