नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं से है। यहां बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे 2 परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पूर्व IAS बोले- सरेंडर नहीं किया, न्याय की उम्मीद है
JJM घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया। एसीबी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। पेशी से पहले सरेंडर के सवाल पर अग्रवाल ने कहा- न सरेंडर किया है, न लेकर आए हैं। मैं अपनी इच्छा से सहयोग करने आया हूं। मुझे न्याय की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें 2. बेकाबू ट्रेलर ने 7 लोगों को कुचला, 3 मौत
झुंझुनूं जिले में एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुढ़ागौड़जी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 3. रणथंभौर में पर्यटकों की जिप्सी से टाइगर को घेरा
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान बाघ का रास्ता रोकने का मामला सामने आया है। जोन-3 में पर्यटकों को लेकर निकली गाड़ियां टाइगर के दोनों तरफ खड़ी हो गईं, जिससे टाइगर को निकलने का रास्ता नहीं मिला। वन विभाग ने 3 ड्राइवरों और 3 नेचर गाइड की एंट्री पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें 4. ट्रेनी SI ने दी नार्को-पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की चुनौती
SI भर्ती 2021 में चयनित ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स ने सरकार को नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा- यदि वे इन टेस्ट में असफल होते हैं तो तुरंत बर्खास्त कर दिया जाए। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. एसीबी को देखकर पुलिस जीप लेकर भागा कॉन्स्टेबल
झुंझुनूं के चिड़ावा में ACB से बचने के लिए एक कॉन्स्टेबल पुलिस जीप लेकर फरार हो गया। ACB ने कॉन्स्टेबल को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वह भाग छूटा। एसीबी का एक कर्मचारी जीप के गेट पर चढ़ा, लेकिन दूसरी गाड़ी से टकराकर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. धारीवाल और गुंजल के समर्थक हुए आमने-सामने
कोटा शहर में एक बार फिर कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हुई बैठक में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक आमने-सामने हो गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद जिला प्रभारी और अन्य नेताओं ने स्थिति संभाली। पूरी खबर पढ़ें 7. मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को कार ने कुचला
चूरू जिले के नलिया बास गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को तेज सफारी गाड़ी ने कुचल दिया। युवती को टक्कर मारने के बाद कार एक घर की दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार और गेट टूट गया। ड्राइवर यू-टर्न लेकर फरार हो गया। युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. छात्र-छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अलवर जिले में 12वीं के छात्र-छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। उनके शव पटरी पर बिखरे पड़े थे। दोनों सुसाइड करने बाइक पर 13KM दूर आए थे। दोनों के अफेयर के बारे में घरवालों को पता चल गया था। इसके बाद से दबाव में थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. घर में घुसा चोर, सिर पर सिलेंडर उठाकर फरार
कोटपूतली में शातिर चोर 10 फीट का गेट कूदकर घर में घुसा और 45 सेकेंड में घर में लगे गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर फरार हो गया। सुबह घर वाले उठे तो सिलेंडर गायब था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का पता चला। मकान मालिक ने थाने में चोरी की शिकायत दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर होंगे कार्यक्रम
प्रदेश में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। राज्य में कईं जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।


