बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं, विशेषकर मल्लिकार्जुन खड़गे पर सरमा की टिप्पणी के विरोध में किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कांग्रेस भवन के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी, तो वे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


