दमोह में ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 की मौत की खबर:5 घायल, दमोह-सागर मार्ग पर हादसा; घायलों क

दमोह में ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 की मौत की खबर:5 घायल, दमोह-सागर मार्ग पर हादसा; घायलों क

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव के पास एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और सागर नाका चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को वाहन से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों के तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य अमला तैयार रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *