भाकपा (माले) का आठवां मधुबनी जिला सम्मेलन शुक्रवार, 10 अप्रैल को मधुबनी के माले नगर स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, राज्य स्थायी समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव और राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण ने किया। इससे पूर्व, जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय ने झंडारोहण किया और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिले के सभी शहीद व दिवंगत नेताओं को मौन श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन सत्र शहीद दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित सभागार में आयोजित किया गया। भाकपा (माले) के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का आह्वान किया सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बैद्यनाथ यादव ने मधुबनी जिले की कम्युनिस्ट विरासत को भाकपा (माले) के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने गरीबों और दलितों को एकजुट कर कॉरपोरेट-लुटेरी मनुवादी संघ-भाजपा को पीछे धकेलने का संदेश दिया। सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिलाया मुख्य वक्ता धीरेन्द्र झा ने जिले में वास-आवास, रोजगार, सामाजिक उत्पीड़न और कर्ज के खिलाफ गांव-टोलों के सभी गरीबों को एकजुट कर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। संतोष सहर ने मोदी सरकार को देश की जनता, किसानों, मजदूरों, ग्रामीण गरीबों, महिलाओं और छात्र-युवाओं का दुश्मन बताते हुए उसे सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिलाया। भाकपा (माले) का आठवां मधुबनी जिला सम्मेलन शुक्रवार, 10 अप्रैल को मधुबनी के माले नगर स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, राज्य स्थायी समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव और राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण ने किया। इससे पूर्व, जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय ने झंडारोहण किया और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिले के सभी शहीद व दिवंगत नेताओं को मौन श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन सत्र शहीद दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित सभागार में आयोजित किया गया। भाकपा (माले) के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का आह्वान किया सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बैद्यनाथ यादव ने मधुबनी जिले की कम्युनिस्ट विरासत को भाकपा (माले) के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने गरीबों और दलितों को एकजुट कर कॉरपोरेट-लुटेरी मनुवादी संघ-भाजपा को पीछे धकेलने का संदेश दिया। सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिलाया मुख्य वक्ता धीरेन्द्र झा ने जिले में वास-आवास, रोजगार, सामाजिक उत्पीड़न और कर्ज के खिलाफ गांव-टोलों के सभी गरीबों को एकजुट कर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। संतोष सहर ने मोदी सरकार को देश की जनता, किसानों, मजदूरों, ग्रामीण गरीबों, महिलाओं और छात्र-युवाओं का दुश्मन बताते हुए उसे सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिलाया।


