बंगाल चुनाव को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट:SP ने सीमावर्ती चेकपोस्ट का निरीक्षण किया,कहा-आने-जाने वालों पर रखें नजर

बंगाल चुनाव को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट:SP ने सीमावर्ती चेकपोस्ट का निरीक्षण किया,कहा-आने-जाने वालों पर रखें नजर

किशनगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने गुरुवार शाम फरिंगगोला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को होने वाले बंगाल चुनाव को देखते हुए की जा रही है। एसपी संतोष कुमार ने एसडीपीओ-2 मंगलेश सिंह की उपस्थिति में एनएच 27 पर स्थित फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्थापित मिरर चेकपोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और उत्पाद विभाग के कर्मियों की उपस्थिति व कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार ने एनएच पर आवाजाही कर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकना है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा से सटे किशनगंज सदर थाना क्षेत्र, पहाड़कट्टा, पोठिया, ठाकुरगंज, कुर्लिकोर्ट और गलगलिया थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में पुलिस की गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है। वांछित एवं असामाजिक तत्वों की तलाश तेज पुलिस विशेष रूप से वांछित एवं असामाजिक तत्वों की तलाश तेज कर रही है, जो बंगाल में अपराध कर बिहार में आकर छिपते हैं। एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि बिहार-बंगाल सीमा से सटे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बंगाल से आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। बिहार के बदमाश बंगाल और बंगाल के बदमाश या असामजिक तत्व बिहार में छिपने के लिए अपनी जान-पहचान के यहां शरण लेते रहे हैं। ऐसा लोगों की भी निगरानी की जा रही है।बंगाल पुलिस से मिली जानकारी पर संदिग्धों पर कार्रवाई जारी है।
जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने एवं चेकिंग कार्य को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संतोष कुमार, एसपी संतोष कुमार ने एनएच 27 पर फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्थापित मिरर चेकपोस्ट का निरीक्षण किय। किशनगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने गुरुवार शाम फरिंगगोला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को होने वाले बंगाल चुनाव को देखते हुए की जा रही है। एसपी संतोष कुमार ने एसडीपीओ-2 मंगलेश सिंह की उपस्थिति में एनएच 27 पर स्थित फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्थापित मिरर चेकपोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और उत्पाद विभाग के कर्मियों की उपस्थिति व कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार ने एनएच पर आवाजाही कर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकना है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा से सटे किशनगंज सदर थाना क्षेत्र, पहाड़कट्टा, पोठिया, ठाकुरगंज, कुर्लिकोर्ट और गलगलिया थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में पुलिस की गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है। वांछित एवं असामाजिक तत्वों की तलाश तेज पुलिस विशेष रूप से वांछित एवं असामाजिक तत्वों की तलाश तेज कर रही है, जो बंगाल में अपराध कर बिहार में आकर छिपते हैं। एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि बिहार-बंगाल सीमा से सटे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बंगाल से आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। बिहार के बदमाश बंगाल और बंगाल के बदमाश या असामजिक तत्व बिहार में छिपने के लिए अपनी जान-पहचान के यहां शरण लेते रहे हैं। ऐसा लोगों की भी निगरानी की जा रही है।बंगाल पुलिस से मिली जानकारी पर संदिग्धों पर कार्रवाई जारी है।
जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने एवं चेकिंग कार्य को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संतोष कुमार, एसपी संतोष कुमार ने एनएच 27 पर फरिंगगोला चेकपोस्ट पर स्थापित मिरर चेकपोस्ट का निरीक्षण किय।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *