मुड़ेरा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:11 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों की लागत डूबी

मुड़ेरा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:11 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों की लागत डूबी

गयाजी के कोंच प्रखंड अंतर्गत परसामा पंचायत के मुड़ेरा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जंगली विघा बाधार क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा के अनुसार, इस शॉर्ट सर्किट की घटना से कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रभावित किसानों में अटल बिहारी (पिता: कौशल सिंह) की 5 बीघा, सकलेश शर्मा (पिता: सागु सिंह) की 2 बीघा, बालकुमार यादव (पिता: स्व. कैलाश यादव) की 1 बीघा, सुरेश यादव (पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव) की 1 बीघा, ब्रजेश यादव (पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव) की 1 बीघा, अगम कुमार (पिता: स्व. कमलेश यादव) की 1 बीघा और संजय यादव की 1 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि ढीले तारों के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें। गयाजी के कोंच प्रखंड अंतर्गत परसामा पंचायत के मुड़ेरा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जंगली विघा बाधार क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा के अनुसार, इस शॉर्ट सर्किट की घटना से कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रभावित किसानों में अटल बिहारी (पिता: कौशल सिंह) की 5 बीघा, सकलेश शर्मा (पिता: सागु सिंह) की 2 बीघा, बालकुमार यादव (पिता: स्व. कैलाश यादव) की 1 बीघा, सुरेश यादव (पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव) की 1 बीघा, ब्रजेश यादव (पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव) की 1 बीघा, अगम कुमार (पिता: स्व. कमलेश यादव) की 1 बीघा और संजय यादव की 1 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि ढीले तारों के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *