पूर्णिया में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में लाश मिली है। बॉडी ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ी मिली। परिजनों ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया धनकट्टा गांव की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। वारदात के बाद से पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया धनकट्टा गांव निवासी राधे कुमार मंडल की पत्नी 20 साल की लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। 4 महीने पहले 15 दिसंबर को हुई थी लक्ष्मी की शादी मृतका के पिता ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को करीब 4 महीने पहले ही बेटी लक्ष्मी कुमारी की राधे कुमार मंडल की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दामाद और उसके ससुराल वालों की ओर से दहेज की छोटी-बड़ी डिमांड की जाने लगी, जिसे मैंने काफी हद तक पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने भर से ससुराल वालों की ओर से दहेज में 2 लाख की डिमांड की जा रही थी। बेटी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति और ससुराल वाले बेटी पर लगातार घरवालों से पैसा मांगने का दबाव बना रहे थे। इस पर लक्ष्मी ने घरवालों से रुपए मांगने से साफ मना कर दिया था। सुबह एकाएक उन्हें दामाद का फोन आया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उसकी लाश कमरे में संदिग्ध स्थिति में पड़ी थी। बेटी के गले पर काले गहरे निशान मिले हैं। इससे साफ है कि दामाद और ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है। वहीं मृतका के परिजनों की ओर से पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन दिया जा रहा है। पूर्णिया में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में लाश मिली है। बॉडी ससुराल के कमरे में बेड पर पड़ी मिली। परिजनों ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया धनकट्टा गांव की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। वारदात के बाद से पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया धनकट्टा गांव निवासी राधे कुमार मंडल की पत्नी 20 साल की लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। 4 महीने पहले 15 दिसंबर को हुई थी लक्ष्मी की शादी मृतका के पिता ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को करीब 4 महीने पहले ही बेटी लक्ष्मी कुमारी की राधे कुमार मंडल की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दामाद और उसके ससुराल वालों की ओर से दहेज की छोटी-बड़ी डिमांड की जाने लगी, जिसे मैंने काफी हद तक पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने भर से ससुराल वालों की ओर से दहेज में 2 लाख की डिमांड की जा रही थी। बेटी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति और ससुराल वाले बेटी पर लगातार घरवालों से पैसा मांगने का दबाव बना रहे थे। इस पर लक्ष्मी ने घरवालों से रुपए मांगने से साफ मना कर दिया था। सुबह एकाएक उन्हें दामाद का फोन आया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उसकी लाश कमरे में संदिग्ध स्थिति में पड़ी थी। बेटी के गले पर काले गहरे निशान मिले हैं। इससे साफ है कि दामाद और ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है। वहीं मृतका के परिजनों की ओर से पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन दिया जा रहा है।


