सीडीएलयू सिरसा ने विश्वविद्यालय खेलों में जीता रजत पदक:हिसार में आयोजित हुई चैंपियनशिप, टीम ने लगातार दूसरी बार हासिल की उपलब्धि

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा की टीम ने हिसार में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में रजत पदक हासिल किया है। टीम ने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार में हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में देशभर के 31 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था, जहां सभी मुकाबले कड़े और रोमांचक रहे। इस सफलता में लकड़ांवाली की यूएसए अकेडमी के छह खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की कप्तान खुशप्रीत कौर और उप-कप्तान अर्षदीप कौर के नेतृत्व में जशनदीप कौर, मंजू कौर, सीमा रानी और सर्वजीत कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच 20 सालों से फ्री में दे रहे प्रशिक्षण विजेता टीम के कोच राजपाल लकड़ांवाली को भी उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। राजपाल लकड़ांवाली यूएसए टीम के कोच हैं और पिछले 15-20 वर्षों से अपने गांव लकड़ांवाली में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उनकी टीम ने हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सफलता प्राप्त की है। कोच राजपाल ने बताया कि यदि कोई भी बच्चा प्रशिक्षण लेना चाहता है, तो उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान किया जा सकता है। सीडीएलयू विश्वविद्यालय की ओर से मोनिका वर्मा, संदीप गोदारा और राजेश भादू सहित फिजिकल स्टाफ ने भी टीम को हार्दिक बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *