थाणा विद्यालय में 18 छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दूर क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को मिलेगी राहत, मेहनत से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

थाणा विद्यालय में 18 छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दूर क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को मिलेगी राहत, मेहनत से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

राजस्थान सरकार की शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सलूम्बर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाना है। कार्यक्रम में आदिवासी बहुल क्षेत्र की 18 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान भावना गुप्ता ने की। उन्होंने राजस्थानी परंपरा के अनुसार प्रत्येक बालिका का तिलक लगाकर स्वागत किया और गुड़ खिलाया। इसके बाद छात्राओं को अपने हाथों से साइकिलें सौंपीं। शिक्षा में बाधा दूर करने पर जोर मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मीणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी विधायक प्रतिनिधि घनश्याम सिंह ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। समारोह में विद्यालय का स्टाफ, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *