किशनगंज में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। चकलिया थाना क्षेत्र के नजामपुर गांव की निवासी अहमदी बेगम (32) ने महिला थाने में अपने पति मोहम्मद सज्जाद आलम (34) और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, अहमदी बेगम की शादी 21 अप्रैल 2017 को खानका रूईध पासा में मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद सज्जाद आलम से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति सज्जाद आलम, ससुर, दो देवर, भाभी और ननद ने उनसे पांच लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल दहेज में देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया पीड़िता ने बताया कि उनकी विधवा मां ने अपनी क्षमतानुसार शादी में सामान दिया था और मोटरसाइकिल के लिए एक लाख रुपये भी अलग से दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई। अहमदी बेगम ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर सभी नामजद अभियुक्तों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अहमदी बेगम ने घर बचाने की उम्मीद में यह सब सहन किया। शादी के बाद उन्होंने एक बेटे अहमद रजा (6) को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। दूसरी शादी करने की दी धमकी लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अहमदी बेगम 15 जून 2025 को अपने मायके (दौला गांव, किशनगंज) चली गईं। उनकी मां ने ससुराल वालों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे। मायके में भी ससुराल वालों ने अहमदी बेगम के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि पैसा नहीं मिला तो वे दूसरी शादी कर लेंगे और उनकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। सबसे गंभीर आरोप 1 अप्रैल 2026 का है। अहमदी बेगम के अनुसार, उनके पति, देवर, ससुर और ननद के साथ तीन अज्ञात युवक उनके मायके पहुंचे। उन्होंने अहमदी बेगम और उनकी मां को धमकी दी कि अब मोहम्मद सज्जाद आलम की शादी अब्दुल मतीन (नजरपुर, चकलिया) के साथ करा देंगे। मामले में FIR दर्ज पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सभी आरोपी मिलकर रुपये के लालच में उनके जीवन को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। अहमदी बेगम ने महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है। किशनगंज में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। चकलिया थाना क्षेत्र के नजामपुर गांव की निवासी अहमदी बेगम (32) ने महिला थाने में अपने पति मोहम्मद सज्जाद आलम (34) और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, अहमदी बेगम की शादी 21 अप्रैल 2017 को खानका रूईध पासा में मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद सज्जाद आलम से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति सज्जाद आलम, ससुर, दो देवर, भाभी और ननद ने उनसे पांच लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल दहेज में देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया पीड़िता ने बताया कि उनकी विधवा मां ने अपनी क्षमतानुसार शादी में सामान दिया था और मोटरसाइकिल के लिए एक लाख रुपये भी अलग से दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई। अहमदी बेगम ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर सभी नामजद अभियुक्तों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अहमदी बेगम ने घर बचाने की उम्मीद में यह सब सहन किया। शादी के बाद उन्होंने एक बेटे अहमद रजा (6) को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। दूसरी शादी करने की दी धमकी लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अहमदी बेगम 15 जून 2025 को अपने मायके (दौला गांव, किशनगंज) चली गईं। उनकी मां ने ससुराल वालों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे। मायके में भी ससुराल वालों ने अहमदी बेगम के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि पैसा नहीं मिला तो वे दूसरी शादी कर लेंगे और उनकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। सबसे गंभीर आरोप 1 अप्रैल 2026 का है। अहमदी बेगम के अनुसार, उनके पति, देवर, ससुर और ननद के साथ तीन अज्ञात युवक उनके मायके पहुंचे। उन्होंने अहमदी बेगम और उनकी मां को धमकी दी कि अब मोहम्मद सज्जाद आलम की शादी अब्दुल मतीन (नजरपुर, चकलिया) के साथ करा देंगे। मामले में FIR दर्ज पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सभी आरोपी मिलकर रुपये के लालच में उनके जीवन को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। अहमदी बेगम ने महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है।


