पलवल में टैक्सी चालक से कार-मोबाइल लूटा:गुरुग्राम से बुक करके लाए, फरीदाबाद ले गए, ड्राइवर को रातभर घुमाया, चार अरेस्ट

पलवल में टैक्सी चालक से कार-मोबाइल लूटा:गुरुग्राम से बुक करके लाए, फरीदाबाद ले गए, ड्राइवर को रातभर घुमाया, चार अरेस्ट

गुरुग्राम से टैक्सी बुक कर पलवल आए दो युवकों ने टैक्सी ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना पलवल-सोहना मार्ग पर जैंदापुर गांव के पास हुई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित तिलथरी गांव निवासी टैक्सी ड्राइवर नियामत ने शिकायत दर्ज कराई है। नियामत के अनुसार, 9 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से गौरव नामक युवक ने पलवल के लिए उसकी टैक्सी बुक की थी। पलवल पहुंचने पर गौरव ने किराया देने के बहाने अपने दोस्त सचिन को बुलाया, जो पलवल के जवाहर नगर कैंप का रहने वाला है। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ड्राइवर से फरीदाबाद जाकर किराया देने की बात कही। ड्राइवर को रातभर इधर-उधर घुमाते रहे आरोपी फरीदाबाद जाते समय गौरव और सचिन ने रास्ते में शराब पी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि सचिन ने टैक्सी ड्राइवर नियामत से ही अपने मोबाइल नंबर पर फोन-पे के जरिए पैसे भी डलवाए। आरोपी रात भर ड्राइवर को इधर-उधर घुमाते रहे। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जब वे फरीदाबाद से सोहना होते हुए वापस पलवल की ओर आ रहे थे, तब पलवल-सोहना मार्ग पर जैंदापुर गांव के पास आरोपियों ने कार रुकवाई। वहां दोनों ने चालक के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की, फिर उसकी टैक्सी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जीपीएस तुड़वाने के लिए दोस्तों को बुलाया पीड़ित नियामत ने किसी राहगीर से फोन लेकर अपने साथियों को सूचना दी और काफी तलाश के बाद शाम को धतीर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। गदपुरी थाना पुलिस ने टैक्सी लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने लूटेरों का पीछा कर डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद निवासी गौरव और पलवल के राम नगर निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन ने गाड़ी से जीपीएस को तुड़वाने के लिए अपने दोस्त साहिल को बुलाया और साहिल ने अपने दोस्त जगबीर को बुलाया। लेकिन तब तक वे जीपीएस को तोड़ते पुलिस ने चारों को मौके से गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *