वित्तमंत्री की सीट से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे:जिले मे अब 19 लाख वोटर्स, पहले 23 लाख थे, सभी 6 सीट बीजेपी के पास

वित्तमंत्री की सीट से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे:जिले मे अब 19 लाख वोटर्स, पहले 23 लाख थे, सभी 6 सीट बीजेपी के पास

शाहजहांपुर में जिला प्रशासन ने विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, जिले की कुल जनसंख्या अब 19,00,961 हो गई है, जो पहले 23,15,538 थी। कुल 4,14,577 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों में से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की नगर विधानसभा सीट से सर्वाधिक 1,06,061 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बाद बीजेपी विधायक चेतराम की पुवायां विधानसभा सीट से 80,380 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में की गई कार्रवाई और उसके परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। दरअसल, चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया लागू की थी, जिसके तहत फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने और वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए व्यापक सर्वेक्षण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई, जबकि कुछ को उनके कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। नगर विधानसभा सीट, जो पहले जिले में सर्वाधिक जनसंख्या वाली सीट थी, वहां भी बड़ा बदलाव आया है। एसआईआर से पहले इस सीट पर 4,36,027 मतदाता थे, जो पुनरीक्षण के बाद घटकर 3,29,966 रह गए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस सीट से लगातार 9 बार से विधायक हैं। वर्तमान में शाहजहांपुर की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। नगर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 1,06,061 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यहां पहले 4,36,027 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,29,966 रह गए हैं। अन्य विधानसभाओं का हाल कटरा में 57,970 मतदाता कम हुए, संख्या 3,52,281 से घटकर 2,94,311 हो गई।
जलालाबाद में 60,352 नाम कटे, 3,80,722 से घटकर 3,20,370 रह गए।
तिलहर में 57,416 मतदाता घटे, 3,73,507 से 3,16,091 रह गए।
पुवायां में 80,380 नाम कटे, संख्या 3,98,723 से घटकर 3,18,343 हो गई।
ददरौल में 52,098 मतदाता कम हुए, 3,73,978 से 3,21,880 रह गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *