नोएडा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:फेज-2 प्रभारी और एलआईयू सिपाही को किया सस्पेंड, लापरवाही के आरोप

नोएडा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:फेज-2 प्रभारी और एलआईयू सिपाही को किया सस्पेंड, लापरवाही के आरोप

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए क्राइम मीटिंग के दौरान फेज-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार और एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के सिपाही प्रतीक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों के कार्यो की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सामने आया कि कुछ मामलों में अपेक्षित सतर्कता और त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को यह सख्त कदम उठाया गया। सख्त कदम उठाते हुए नोएडा के फेस-2 में स्थापित फेस-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार व एलआइयू के सिपाही प्रतीक को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया कि फेज-2 में कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने को लेकर स्ट्राइक की थी। जिसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई। शुक्रवार को उन्ही कर्मचारियों ने हड़ताल और मार्च निकाला। जिससे लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ सकती थी। ऐसे में पुलिस कमिश्नर ने सख्त एक्शन लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *