नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के निकट शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसा थाना क्षेत्र के फुलवा गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मनीष पर अपनी मां, पत्नी और बहन के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। चार महीने पहले ही उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। नवादा की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन से गिर गया जानकारी के अनुसार, मनीष वारसलीगंज प्रखंड के बाघी बरडीहा स्टेशन के पास से नवादा की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। रेलवे पुलिस ने अतौआ गांव के निकट रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया और पहचान की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया घटना के बाद रेलवे पुलिस के द्वारा मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद एक-एक बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मनीष ही घर का एकमात्र सहारा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के निकट शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसा थाना क्षेत्र के फुलवा गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मनीष पर अपनी मां, पत्नी और बहन के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। चार महीने पहले ही उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। नवादा की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन से गिर गया जानकारी के अनुसार, मनीष वारसलीगंज प्रखंड के बाघी बरडीहा स्टेशन के पास से नवादा की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। रेलवे पुलिस ने अतौआ गांव के निकट रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया और पहचान की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया घटना के बाद रेलवे पुलिस के द्वारा मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद एक-एक बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मनीष ही घर का एकमात्र सहारा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


