कुर्सेला में 13 वर्षीय छात्र 48 घंटे से लापता:कटिहार में परिजन ने स्कूल का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, मारपीट का लगाया आरोप

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड स्थित बलथी महेशपुर गांव से एक 13 वर्षीय छात्र पिछले 48 घंटे से लापता है। सातवीं कक्षा का छात्र सागर कुमार बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलथी महेशपुर से घर के लिए निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार सुबह लापता छात्र के आक्रोशित परिजन उसकी तस्वीर लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचे। उन्होंने गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्र के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह लापता है। शर्ट का बटन टूटने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित पिता कौशल यादव ने बताया कि सागर स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में दो छात्रों के बीच शर्ट का बटन टूटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सागर को घर भेज दिया गया था। परिजनों का दावा है कि जब सागर दोबारा स्कूल पहुंचा, तो प्रधानाध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। इसी घटना के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और कुर्सेला थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्सेला थाना पुलिस छात्र की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की होगी विभागीय जांच विद्यालय प्रशासन ने फिलहाल मारपीट के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्र का पता न चलने से गांव में चिंता का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सागर को बरामद करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता छात्र की तलाश जारी है। कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड स्थित बलथी महेशपुर गांव से एक 13 वर्षीय छात्र पिछले 48 घंटे से लापता है। सातवीं कक्षा का छात्र सागर कुमार बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलथी महेशपुर से घर के लिए निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार सुबह लापता छात्र के आक्रोशित परिजन उसकी तस्वीर लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचे। उन्होंने गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्र के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह लापता है। शर्ट का बटन टूटने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित पिता कौशल यादव ने बताया कि सागर स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में दो छात्रों के बीच शर्ट का बटन टूटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सागर को घर भेज दिया गया था। परिजनों का दावा है कि जब सागर दोबारा स्कूल पहुंचा, तो प्रधानाध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। इसी घटना के बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और कुर्सेला थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्सेला थाना पुलिस छात्र की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की होगी विभागीय जांच विद्यालय प्रशासन ने फिलहाल मारपीट के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्र का पता न चलने से गांव में चिंता का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सागर को बरामद करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता छात्र की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *