दुष्कर्म में बेटे का साथ दिया, दंपती गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था केस, 4 साल से थे फरार, रेपिस्ट बेटा जेल में काट रहा सजा

दुष्कर्म में बेटे का साथ दिया, दंपती गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था केस, 4 साल से थे फरार, रेपिस्ट बेटा जेल में काट रहा सजा

नर्मदापुरम पुलिस ने नाबालिग से हुए रेप और पॉक्सो एक्ट केस में 4 साल से फरार दंपत्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी पति-पत्नी जबलपुर में नर्मदा घाट किनारे रह रहे थे। सरस्वती घाट से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया। केस में मुख्य आरोपी गणेश मेहरा दंपत्ति का बेटा है। मामले में पति-पत्नी सहआरोपी हैं। उनके बेटे गणेश मेहरा को अपराध में सजा हो चुकी है और वह जेल में है। 2022 में नाबालिग का किया था अपहरण
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2022 में एक नाबालिग लड़की को गणेश मेहरा ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। लालच देकर पीड़िता के साथ गलत हरकत की गई। एसआई विशाल नागवे ने बताया कि वारदात के कुछ दिन बाद पीड़िता को आरोपी के घर से छुड़ाया गया था। उसके बयान के आधार पर आरोपी गणेश मेहरा के खिलाफ धारा 366, 376, 376(2)(n) आईपीसी और 4/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के माता-पिता भी बनाए गए थे सहआरोपी
पीड़िता के बयान पर आरोपी के पिता अशोक मेहरा और मां सरोज मेहरा को भी सहआरोपी बनाया गया था। दोनों पिछले 4 साल से फरार चल रहे थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सांई कृष्णा एस थोटा द्वारा इनाम की घोषणा भी की गई थी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों अशोक मेहरा और सरोज मेहरा को जबलपुर के सरस्वती घाट से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक राजकुमार धाकड़ और महिला आरक्षक प्रतीक्षा रघुवंशी टीम में शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *