भागलपुर में जमीन पर कब्जा मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार:पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख लूटने वाला बदमाश भी अरेस्ट; ब्राउन शुगर और हथियार बरामद

भागलपुर में जमीन पर कब्जा मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार:पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख लूटने वाला बदमाश भी अरेस्ट; ब्राउन शुगर और हथियार बरामद

भागलपुर पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्र से लूटकांड, तस्करी और जमीन पर कब्जा मामले में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। SSP प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जमीन पर कब्जा मामले में 8 बदमाश को पकड़ा प्रेस वार्ता में एसएसपी ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के आवेदन पर बरारी थाना कांड संख्या 75/2026 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बाबूलाल कुमार यादव, फुकन तांती, अमर कुमार, सूरज कुमार, सागर कुमार, कमल कुमार चौधरी, रोहित कुमार और प्रिंस पांडेय की गिरफ्तारी हुई है। जमीन से जुड़े कई कागजात मिले हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। 8 लाख रुपए की हुई थी लूट अकबरनगर थाना क्षेत्र के बंसतपुर निवासी मेंदू कुमार 4 अप्रैल को पेट्रोल पंप से रुपए जमा करने जा रहे थे। इस दौरान सादपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने कट्टा दिखाकर करीब आठ लाख रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में शाहकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गोराडीह के भैरोगंज निवासी सतन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरखुर्द के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान इंदु कुमार के रूप में हुई है। 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और पांच हजार कैश बरामद हुआ है। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। भागलपुर पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्र से लूटकांड, तस्करी और जमीन पर कब्जा मामले में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। SSP प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जमीन पर कब्जा मामले में 8 बदमाश को पकड़ा प्रेस वार्ता में एसएसपी ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के आवेदन पर बरारी थाना कांड संख्या 75/2026 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बाबूलाल कुमार यादव, फुकन तांती, अमर कुमार, सूरज कुमार, सागर कुमार, कमल कुमार चौधरी, रोहित कुमार और प्रिंस पांडेय की गिरफ्तारी हुई है। जमीन से जुड़े कई कागजात मिले हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। 8 लाख रुपए की हुई थी लूट अकबरनगर थाना क्षेत्र के बंसतपुर निवासी मेंदू कुमार 4 अप्रैल को पेट्रोल पंप से रुपए जमा करने जा रहे थे। इस दौरान सादपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने कट्टा दिखाकर करीब आठ लाख रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में शाहकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गोराडीह के भैरोगंज निवासी सतन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरखुर्द के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान इंदु कुमार के रूप में हुई है। 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और पांच हजार कैश बरामद हुआ है। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *