कैमूर के मोहनिया में गैस एजेंसी मैनेजर पर FIR:बिना हेलमेट कटा चालान, कर्मियों के साथ मिलकर किया सड़क जाम, 25 अज्ञात पर भी केस दर्ज

कैमूर के मोहनिया में गैस एजेंसी मैनेजर पर FIR:बिना हेलमेट कटा चालान, कर्मियों के साथ मिलकर किया सड़क जाम, 25 अज्ञात पर भी केस दर्ज

कैमूर के मोहनिया शहर के चांदनी चौक पर सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने एक गैस एजेंसी के मालिक, मैनेजर और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई ट्रैफिक चालान काटे जाने के विरोध में की गई थी। मामला 8 अप्रैल 2026 की सुबह का है, जब ट्रैफिक थाना अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चांदनी चौक पर वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान ‘माँ दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी’ के मैनेजर को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। आवागमन बाधित करने के आरोप में कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर जब पुलिस ने उनका चालान काटा, तो मैनेजर ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर एजेंसी के अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने गैस डिलीवरी वाली गाड़ियों को मुख्य सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया। पुलिस ने बाधित वाहनों को जब्त कर उन पर जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से सड़क जाम करने के आरोप में यह सख्त कार्रवाई की गई है। मामले की अग्रिम जांच जारी है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कैमूर के मोहनिया शहर के चांदनी चौक पर सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने एक गैस एजेंसी के मालिक, मैनेजर और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई ट्रैफिक चालान काटे जाने के विरोध में की गई थी। मामला 8 अप्रैल 2026 की सुबह का है, जब ट्रैफिक थाना अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चांदनी चौक पर वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान ‘माँ दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी’ के मैनेजर को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। आवागमन बाधित करने के आरोप में कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर जब पुलिस ने उनका चालान काटा, तो मैनेजर ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर एजेंसी के अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने गैस डिलीवरी वाली गाड़ियों को मुख्य सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया। पुलिस ने बाधित वाहनों को जब्त कर उन पर जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से सड़क जाम करने के आरोप में यह सख्त कार्रवाई की गई है। मामले की अग्रिम जांच जारी है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *