मोनालिसा के बाद फरमान खान की धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा दावा, करीबी के बयान से बढ़ी चर्चा

Farman Khan Monalisa Marriage: सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी का विवाद अब एक बड़े कानूनी संकट में बदल गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की ताजा जांच रिपोर्ट ने इस पूरे मामले को पूरी तरह पलट कर रख दिया है। जहां एक तरफ मोनालिसा की नाबालिग होने की सच्चाई सबके सामने आई है। वहीं, इसी बीच उनके पति फरमान खान को लेकर और उनकी जाति को लेकर भी बड़ी बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसे में कपल की शादी को रद्द किया जा सकता है और मोनालिसा के 16 साल की उम्र में शादी करने को लेकर फरमान को जेल भी हो सकती है। उस पर अपरहण और बाल-विवाह के गंभीर आरोप लगे हैं।

फरमान ने किया मोनालिसा से बाल-विवाह (Farman Khan Monalisa Marriage)

मोनालिसा की उम्र को लेकर सस्पेंस तब शुरू हुआ जब एडवोकेट प्रथम दुबे ने 17 मार्च 2026 को आयोग में एक याचिका दायर की थी। आयोग द्वारा गठित जांच टीम ने जब मध्यप्रदेश के महेश्वर से लेकर केरल तक के दस्तावेजों को खंगाला, तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है।

इसका सीधा मतलब यह है कि 11 मार्च 2026 को जब केरल में यह शादी हुई, तब मोनालिसा की उम्र केवल 16 साल के आसपास थी। जांच में यह भी पता चला कि केरल में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराते समय जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी की गई थी। आयोग ने इन दस्तावेजों को तुरंत निरस्त करने की सिफारिश की है।

Farman Khan Monalisa Marriage Love Jihad

फरमान की हो सकती है गिरफ्तारी (Farman Khan FIR Register)

आयोग की रिपोर्ट के आधार पर महेश्वर पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने पुष्टि की है कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस अब फरमान की गिरफ्तारी की तैयारी में है। जांच टीम अब उस पूरे नेटवर्क की भी तलाश कर रही है जिसने इस बाल विवाह में मदद की या दस्तावेजों में गड़बड़ी करवाई।

लव जिहाद या हिंदू-हिंदू की शादी? (Farman Khan Monalisa Marriage Love Jihad)

इस पूरे मामले में एक और नया दावा सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फरमान खान के पड़ोसी और करीबी राहुल तोमर का कहना है कि फरमान असल में मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू ‘जाट’ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राहुल के मुताबिक, “वह हमारे भाई हैं और एक ही पूर्वज की संतान हैं। वह मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था।” हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही चर्चा ये भी है कि अगर फरमान मुस्लिम है तो उसने मोनालिसा से मंदिर में ही शादी क्यों की और अगर मंदिर में शादी की तो फिर दोबारा अपने धर्म के अनुसार निकाह क्यों नहीं किया? ये कई सारे सवाल है जो फरमान को लेकर बढ़ रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि मोनालिसा के बाद फरमान की भी सच्चाई उजागर हो गई है।

Farman Khan Monalisa Marriage Love Jihad

चमक के पीछे का अंधेरा (Farman Khan religious identity)

बता दें, शादी के बाद सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान ने खुद को एक मिसाल के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी। उन्होंने वीडियो जारी कर यह भी दावा किया था कि वह अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं। लेकिन अब कानून के सामने ये दलीलें कमजोर पड़ गई हैं, क्योंकि भारत में 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी पूरी तरह अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *