पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह की नई पारी:सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘मैं अब सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गया हूं’

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह की नई पारी:सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘मैं अब सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गया हूं’

आरा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार राजनीतिक बयानबाजी नहीं बल्कि अपने नए पेशेवर कदम को लेकर। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘After joining the Supreme Court, मैं अब सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गया हूं। मैं हमारे लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करूंगा।’ तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर मोर्चा खोला था राज कुमार सिंह का भाजपा से अलगाव बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। पार्टी ने उनकी गतिविधियों को अनुशासनहीनता बताते हुए इसे गंभीर मामला माना था। निलंबन के बाद राज कुमार सिंह ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने संगठन पर कई गंभीर आरोप लगाए और पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। तब से लेकर अब तक अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करते रहे हैं। अब सक्रिय राजनीति से अलग होकर उनका सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू करना एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उनका यह कदम न केवल व्यक्तिगत करियर में बदलाव का संकेत है, बल्कि बिहार की राजनीति में भी नए समीकरणों को जन्म दे सकता है। आरा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार राजनीतिक बयानबाजी नहीं बल्कि अपने नए पेशेवर कदम को लेकर। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘After joining the Supreme Court, मैं अब सुप्रीम कोर्ट बार का सदस्य बन गया हूं। मैं हमारे लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करूंगा।’ तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर मोर्चा खोला था राज कुमार सिंह का भाजपा से अलगाव बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। पार्टी ने उनकी गतिविधियों को अनुशासनहीनता बताते हुए इसे गंभीर मामला माना था। निलंबन के बाद राज कुमार सिंह ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने संगठन पर कई गंभीर आरोप लगाए और पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। तब से लेकर अब तक अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करते रहे हैं। अब सक्रिय राजनीति से अलग होकर उनका सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू करना एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उनका यह कदम न केवल व्यक्तिगत करियर में बदलाव का संकेत है, बल्कि बिहार की राजनीति में भी नए समीकरणों को जन्म दे सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *