पटना में NEET छात्रा रेप मौत मामले में प्रदर्शन:CBI जांच में लापरवाही का आरोप, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, इनकम टैक्स चौराहे पर फोर्स तैनात

पटना में NEET छात्रा रेप मौत मामले को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। इनकम टैक्स चौराहा से भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सीबीआई कार्यालय की ओर निकले हैं। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, जहानाबाद से बसों के जरिए सैकड़ों लोग पटना पहुंचे हैं। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारी मामले की CBI जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वे सभी इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़ते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल मृतका की मां ने कहा कि सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। मैं दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करती हूं। जल्द से जल्द सीबीआई कार्रवाई करे। प्रदर्शन में शामिल मृतका की मां ने कहा कि, ‘सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। मैं दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करती हूं। जल्द से जल्द सीबीआई कार्रवाई करे।’ देखिए NEET छात्रा रेप मौत मामले को लेकर प्रदर्शन की तस्वीर…
प्रदर्शनकारियों को चौराहे पर ही रोकने की तैयारी प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को इनकम टैक्स चौराहे पर ही रोकने की रणनीति बनाई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। इनकम टैक्स चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रित माहौल बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भी शामिल नीट छात्रा मामले को लेकर इस प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि, ‘इस देश का समाज दोषी है। हम लोग कायर सोसाइटी में हैं। आप फारबिसगंज की घटना नहीं देख रहे हो। CBI तो यह कह रही है कि पप्पू यादव ने प्रदर्शन करने के लिए कितने रुपए दिए।’ सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि, ‘कल एक जहानाबाद के मित्र से पूछ रहा था कि आप डॉक्टर सतीश की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हो, वार्डन की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हो, चार्ज शीट क्यों नहीं दाखिल कर रहे हो, कोई बेटी सुरक्षित है क्या इन नेताओं से? चार बार लोकसभा में मामला उठा चुका हूं, क्यों कोई नेता बेटी के बारे में नहीं बोलता है।’ नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘मुझे काहे का नोटिस मिलेगा। मैं 3 में ना 13 में हूं। मैं बेटी के लिए लड़ता रहा हूं और जब तक जिंदा रहूंगा लड़ते रहूंगा।’ चार महीने हो गए, सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंची – प्रदर्शनकारी एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, ‘चार महीने बीत गए, लेकिन अभी तक सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। यहां तक की चार्ज शीट तक भी दाखिल नहीं हो पाई है। आखिर किसके दबाव में लीपापोती हो रही है। क्यों नहीं सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच रही है। हम लोग चार्ज शीट दाखिल करने और मृतका को न्याय दिलाने के लिए इनकम टैक्स चौराहा से सीबीआई दफ्तर तक प्रदर्शन कर रहे हैं।’ पटना में NEET छात्रा रेप मौत मामले को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। इनकम टैक्स चौराहा से भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सीबीआई कार्यालय की ओर निकले हैं। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, जहानाबाद से बसों के जरिए सैकड़ों लोग पटना पहुंचे हैं। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारी मामले की CBI जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वे सभी इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़ते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल मृतका की मां ने कहा कि सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। मैं दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करती हूं। जल्द से जल्द सीबीआई कार्रवाई करे। प्रदर्शन में शामिल मृतका की मां ने कहा कि, ‘सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। मैं दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करती हूं। जल्द से जल्द सीबीआई कार्रवाई करे।’ देखिए NEET छात्रा रेप मौत मामले को लेकर प्रदर्शन की तस्वीर…
प्रदर्शनकारियों को चौराहे पर ही रोकने की तैयारी प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को इनकम टैक्स चौराहे पर ही रोकने की रणनीति बनाई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। इनकम टैक्स चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रित माहौल बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भी शामिल नीट छात्रा मामले को लेकर इस प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि, ‘इस देश का समाज दोषी है। हम लोग कायर सोसाइटी में हैं। आप फारबिसगंज की घटना नहीं देख रहे हो। CBI तो यह कह रही है कि पप्पू यादव ने प्रदर्शन करने के लिए कितने रुपए दिए।’ सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि, ‘कल एक जहानाबाद के मित्र से पूछ रहा था कि आप डॉक्टर सतीश की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हो, वार्डन की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हो, चार्ज शीट क्यों नहीं दाखिल कर रहे हो, कोई बेटी सुरक्षित है क्या इन नेताओं से? चार बार लोकसभा में मामला उठा चुका हूं, क्यों कोई नेता बेटी के बारे में नहीं बोलता है।’ नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘मुझे काहे का नोटिस मिलेगा। मैं 3 में ना 13 में हूं। मैं बेटी के लिए लड़ता रहा हूं और जब तक जिंदा रहूंगा लड़ते रहूंगा।’ चार महीने हो गए, सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंची – प्रदर्शनकारी एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, ‘चार महीने बीत गए, लेकिन अभी तक सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। यहां तक की चार्ज शीट तक भी दाखिल नहीं हो पाई है। आखिर किसके दबाव में लीपापोती हो रही है। क्यों नहीं सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच रही है। हम लोग चार्ज शीट दाखिल करने और मृतका को न्याय दिलाने के लिए इनकम टैक्स चौराहा से सीबीआई दफ्तर तक प्रदर्शन कर रहे हैं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *