Sanjeev Kapoor Birthday: किचन से Business तक का सफर, 9 देशों में फैला है Master Chef का Restaurant Empire

Sanjeev Kapoor Birthday: किचन से Business तक का सफर, 9 देशों में फैला है Master Chef का Restaurant Empire
भारतीय सेलिब्रेटी शेफ संजीव कपूर आज यानी की 10 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर भारतीय घर में उनका नाम चर्चा में रहता है। पद्मश्री से सम्मानित संजीव कपूर सिर्फ एक शेफ नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। वह 9 देशों में विभिन्न ब्रांडों के तहत अपने 65 रेस्तरां चला रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शेफ संजीव कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

पंजाब में 10 अप्रैल 1964 को संजीव कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बैंकर और मां एक गृहिणी थीं। 1980 के दशक में संजीव कपूर के पास इंजीनियर या डॉक्टर बनने का ऑप्शन था। लेकिन कुछ अलग करने की ललक उनको कुकिंग में ले गई। वहीं धीरे-धीरे यह उनका पैशन बन गया।

होटल मैनेजमेंट

साल 1981 में उन्होंने दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्टर में एडमिशन लिया। लेकिन उन्होंने होटल प्रबंधन संस्थान में पढ़ने का फैसला किया। संजीव कपूर ने होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली। अपने साथियों से कुछ अलग करने की चाह में वह इस कदर खो गए, लेकिन उनको रसोई रास आने लगी।

कम उम्र में हासिल की कामयाबी

वहीं 28 साल की उम्र में संजीव कपूर मुंबई से सेंटॉर होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ बनने में कामयाब रहे। वह बहुत जल्दी टॉप पर पहुंच गए। संजीव कपूर के टेलीविजन सफर तब शुरू हुआ, जब साल 1992 में चैनल ने कुक शो के लिए उनसे संपर्क किया था। शुरूआत में उस शो का नाम ‘श्रीमान बावर्ची’ था। लेकिन संजीव कपूर को यह नाम पसंद नहीं था। काफी सोच-विचार के बाद इसका नाम बदलकर ‘खाना खजाना’ कर दिया गया।
यह शो 1 घंटे का था और सप्ताह में एक बार प्रसारित होता था। इसमें वह दोनों को देशी और विदेशी व्यंजनों को बनाने का सरल तरीका सिखाते थे। यह शो रिकॉर्ड 18 साल तक चला और 120 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया गया।

उपलब्धि

संजीव कपूर ने करीब 200 से ज्यादा कुकबुक लिखी हैं। साल 2001 में संजीव कपूर के खजाना ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया। वह खाना खजाना नामक एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। जोकि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेलीविजन शो के लिए कंटेंट बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *