अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पत्नी राधिका ने लुटाया प्यार, इमोशनल हुए सलमान, जामनगर में सितारों का जश्न

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पत्नी राधिका ने लुटाया प्यार, इमोशनल हुए सलमान, जामनगर में सितारों का जश्न

Anant Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना जन्मदिन बेहद धूमधाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। अनंत को बधाई देने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से लेकर नामी हस्तियां पहुंची हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी ‘खान्स’ और ‘सुपरस्टार्स’ ने अनंत के लिए दिल छू लेने वाले मैसेज शेयर किए हैं। साथ ही उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने भी अपने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। जिसे देख फैंस भी कह रहे हैं कि इसे किसी की नजर न लगे।

सलमान खान ने अनंत को बताया अपना ‘छोटा भाई’ (Salman Khan Post Anant Ambani Birthday)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अनंत पर खूब प्यार लुटाया और साथ ही इमोशनल भी नजर आए। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। कैप्शन में लिखा, “सबसे निस्वार्थ, दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा… मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।”

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने भी अपने खास अंदाज में अनंत को विश किया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा नोट शेयर कर लिखा, “अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप जो भी नेक और अच्छा काम कर रहे हैं, उसे इसी तरह जारी रखें। हमेशा सकारात्मक रहें और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहें। ईश्वर आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।”

पति अनंत अंबानी पर राधिका ने बरसाया प्यार (Anant Ambani Birthday Wife Radhika Merchant wish)

सोशल मीडिया पर इस समय अनंत के बर्थडे बैश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अनंत पर फूलों की बारिश हो रही है और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट उन्हें गाल पर ‘किस’ कर जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री देखकर फैंस उन्हें ‘मेड फॉर ईच अदर’ बता रहे हैं। गौरतलब है कि वनतारा इस कपल के दिल के बेहद करीब है और वह अक्सर अपना समय यहीं बिताते हैं।

Salman Khan Post Anant Ambani Birthday

सूफी संगीत और रणवीर सिंह का जलवा

बुधवार रात को अनंत अंबानी के जन्मदिन के जश्न का आगाज एक रूहानी सूफी कॉन्सर्ट के साथ हुआ। इस शाम में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के ‘एनर्जी हाउस’ रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से पार्टी में समां बांध दिया। अनंत के जन्मदिन पर परिवार के करीबी लोग और फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग भी सुबह से ही अनंत को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। लोग उनके नेक कामों की सराहना करते हुए लिख रहे हैं कि रईसी केवल पैसों से नहीं, बल्कि बड़े दिल से भी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *