सेना ने की एयरस्ट्राइक, सूडान में 56 लोगों की मौत और 107 घायल

सेना ने की एयरस्ट्राइक, सूडान में 56 लोगों की मौत और 107 घायल

सूडान (Sudan) में चल रहे गृहयुद्ध की वजह से हालात काफी खराब हैं। देश की सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (Rapid Support Forces – RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से चल रहे युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अभी भी देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ही आरएसएफ के हमलों के मामले सामने आते हैं। अब देश में एक और एयरस्ट्राइक का मामला सामने आया है, लेकिन इसे आरएसएफ ने नहीं, बल्कि देश की सेना ने अंजाम दिया है।

एयरस्ट्राइक से दहलाया

सूडान की सेना ने देश के उत्तरी दारफुर (North Darfur) राज्य के कुतुम (Kutum) को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की और पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल अथॉरिटी ऑफ ह्यूमैनिटीरियन एक्सेस के चेयरमैन ने बताया कि सेना ने एक शादी के कार्य्रकम को निशाना बनाते हुए ड्रोन से एयरस्ट्राइक की, जिससे हाहाकार मच गया।

56 लोगों की मौत और 107 घायल

कुतुम में सेना की एयरस्ट्राइक में 56 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा 107 लोग इस हवाई हमले में घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों और चिकित्सकीय शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आरएसएफ के कब्ज़े वाला क्षेत्र है कुतुम

गौरतलब है कि सूडान में जंग शुरू होने के कुछ महीने बाद ही कुतुम पर आरएसएफ का कब्ज़ा हो गया था और अभी भी बरकरार है। नेशनल अथॉरिटी ऑफ ह्यूमैनिटीरियन एक्सेस के चेयरमैन का कहना है कि इस तरह के हमले सूडानी सेना और अल बुरहान से जुड़े मिलिशिया संगठनों द्वारा जातीय सफाए किए लिए जानबूझकर किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *