अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हागी। इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे, जबकि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पहुंच चुकी है। इस बैठक में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। इसमें अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगा। इस बातचीत को आगे की शांति प्रक्रिया के लिए अहम माना जा रहा है। इस बड़े इवेंट से पहले पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। इससे पहले अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि युद्ध में ईरान को नुकसान हुआ है। अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान के ठिकानों पर 13,000 से ज्यादा हमले किए हैं। फिलहाल सीजफायर के कारण हमले रोक दिए गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना इलाके में मौजूद है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकती है। पाकिस्तानी पीएम को नोबेल देने की मांग पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उपप्रधानमंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक PML-N के विधायक राणा मुहम्मद अरशद ने प्रस्ताव पेश किया। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के नेताओं की मध्यस्थता से ही अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो पाया और इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता का रास्ता तैयार हुआ। इजराइली हमले से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर वार्ता:US उपराष्ट्रपति वेंस आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे; अमेरिका की धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे


