खुफिया जानकारी विदेशी एजेंसी को बेचने से पहले सिमरी का शातिर अमन गिरफ्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां विदेशी एजेंसियों को लीक करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इन जानकारियों को देने के एवज में मोटी रकम की डिमांड करने वाले साइबर क्रिमिनल को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी के आशा पड़री गांव से पुलिस ने अमन तिवारी को गिरफ्तार किया है। वह इंटरनेशनल एजेंसियों को गोपनीय जानकारियां देने के बदले पैसे की डिमांड कर रहा था। अमन पर प्रधानमंत्री कार्यालय के डेटा हैक करने की कोशिश के साथ और संवेदनशील जानकारी हैक करने का संदेह है। उस पर प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी के बदले विदेशी एजेंसियों से संपर्क करने का आरोप है। इसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य को मिली, जिसके बाद तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। इनसे पूछताछ के बाद अमन तिवारी की सीधे तौर पर संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिया है। इनसे कई गोपनीय जानकारियां मिली हैं। अमन का नाम कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में भी आ चुका है। उससे कोलकाता पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ भी की थी। अमन तिवारी की गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर हुई। वह अपने पिता को पूजा कराने के लिए एक जजमान के यहां छोड़कर घर लौटा था। खाना खाने बैठा। तभी पुलिस पहुंची और उसे दबोच लिया। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह युवक विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसे की मांग कर रहा था। उसने एक मैसेज विदेशी एजेंसी को भेजा था कि ‘अगर उसे पैसे मिलेंगे तो वह पीएम की सुरक्षा को हानि पहुंचाने के लिए तैयार है।’ उसने एक मैसेज विदेशी एजेंसियों को भेजा था कि अगर उसे पैसे मिलेंगे तो वह पीएम की सुरक्षा को वह हानि पहुंचाएगा। अमन 2021 में कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में पकड़ा गया था। कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा था। हालांकि उस समय उसे नाबालिग होने का फायदा मिला और उसे जमानत मिल गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर इसने धमकी भरा ईमेल भेजा था। धमकी भरे मेल की वजह से हड़कंप मच गया। यही नहीं इसके चलते एक फ्लाइट को भी कैंसिल करना पड़ा। जांच के बाद पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में लिया था। तब यह 16 वर्षीय किशोर था। कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को 2021 में अक्टूबर में 21 तारीख की शाम 4.30 बजे ये ई-मेल मिला। जिसके बाद अधिकारी अलर्ट हो गए। कोलकाता एयरपोर्ट को जो ई-मेल आया था उसमें लिखा था कि रात 8:35 पर जो फ्लाइट टेक ऑफ होगी, उसे उड़ा दिया जाएगा। चाहो तो बचा लो। इस मेल के मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लोकेशन के आधार पता चला कि ये मेल बक्सर से आया था। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया था। धमकी मामले में पुलिस ने पकड़ा तो कहा- मोबाइल चोरी हो गया था कोलकाता एयरपोर्ट एथॉरिटी ने भेजे गए ईमेल की जांच के लिए बक्सर पुलिस छानबीन के लिए सिमरी के आशापड़री गांव पहुंची। यहां इस मामले में 16 वर्षीय अमन का नाम सामने आया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अमन ने कहा कि उसका मोबाइल करीब 10 दिनों पहले चोरी हो गया था। इसका सनहा भी सिमरी थाने में दर्ज कराया था। जब किशोर का सनहा निकाला तो उसमें वह नंबर दर्ज नहीं मिला, जिससे फ्लाइट उड़ाने की धमकी का मेल किया गया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां विदेशी एजेंसियों को लीक करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इन जानकारियों को देने के एवज में मोटी रकम की डिमांड करने वाले साइबर क्रिमिनल को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी के आशा पड़री गांव से पुलिस ने अमन तिवारी को गिरफ्तार किया है। वह इंटरनेशनल एजेंसियों को गोपनीय जानकारियां देने के बदले पैसे की डिमांड कर रहा था। अमन पर प्रधानमंत्री कार्यालय के डेटा हैक करने की कोशिश के साथ और संवेदनशील जानकारी हैक करने का संदेह है। उस पर प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी के बदले विदेशी एजेंसियों से संपर्क करने का आरोप है। इसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य को मिली, जिसके बाद तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। इनसे पूछताछ के बाद अमन तिवारी की सीधे तौर पर संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिया है। इनसे कई गोपनीय जानकारियां मिली हैं। अमन का नाम कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में भी आ चुका है। उससे कोलकाता पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ भी की थी। अमन तिवारी की गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर हुई। वह अपने पिता को पूजा कराने के लिए एक जजमान के यहां छोड़कर घर लौटा था। खाना खाने बैठा। तभी पुलिस पहुंची और उसे दबोच लिया। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह युवक विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसे की मांग कर रहा था। उसने एक मैसेज विदेशी एजेंसी को भेजा था कि ‘अगर उसे पैसे मिलेंगे तो वह पीएम की सुरक्षा को हानि पहुंचाने के लिए तैयार है।’ उसने एक मैसेज विदेशी एजेंसियों को भेजा था कि अगर उसे पैसे मिलेंगे तो वह पीएम की सुरक्षा को वह हानि पहुंचाएगा। अमन 2021 में कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में पकड़ा गया था। कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा था। हालांकि उस समय उसे नाबालिग होने का फायदा मिला और उसे जमानत मिल गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर इसने धमकी भरा ईमेल भेजा था। धमकी भरे मेल की वजह से हड़कंप मच गया। यही नहीं इसके चलते एक फ्लाइट को भी कैंसिल करना पड़ा। जांच के बाद पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में लिया था। तब यह 16 वर्षीय किशोर था। कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को 2021 में अक्टूबर में 21 तारीख की शाम 4.30 बजे ये ई-मेल मिला। जिसके बाद अधिकारी अलर्ट हो गए। कोलकाता एयरपोर्ट को जो ई-मेल आया था उसमें लिखा था कि रात 8:35 पर जो फ्लाइट टेक ऑफ होगी, उसे उड़ा दिया जाएगा। चाहो तो बचा लो। इस मेल के मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लोकेशन के आधार पता चला कि ये मेल बक्सर से आया था। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया था। धमकी मामले में पुलिस ने पकड़ा तो कहा- मोबाइल चोरी हो गया था कोलकाता एयरपोर्ट एथॉरिटी ने भेजे गए ईमेल की जांच के लिए बक्सर पुलिस छानबीन के लिए सिमरी के आशापड़री गांव पहुंची। यहां इस मामले में 16 वर्षीय अमन का नाम सामने आया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अमन ने कहा कि उसका मोबाइल करीब 10 दिनों पहले चोरी हो गया था। इसका सनहा भी सिमरी थाने में दर्ज कराया था। जब किशोर का सनहा निकाला तो उसमें वह नंबर दर्ज नहीं मिला, जिससे फ्लाइट उड़ाने की धमकी का मेल किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *