नाबालिग से गैंग रेप मामले में 3 गिरफ्तार:अररिया में शौच के लिए बाहर गई थी बच्ची, एक आरोपी की तलाश जारी

नाबालिग से गैंग रेप मामले में 3 गिरफ्तार:अररिया में शौच के लिए बाहर गई थी बच्ची, एक आरोपी की तलाश जारी

अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 मार्च को हुई थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीड़िता की मां ने 3 अप्रैल को सिकटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च की शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया। परिवार को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार पासवान (25), रामविलास पासवान (30) और दिलानंद पासवान (28) के रूप में हुई है। ये सभी सिकटी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल चार युवक शामिल थे। फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 70, 85, 3(5) के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद की जा रही सहायता घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।” अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 मार्च को हुई थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीड़िता की मां ने 3 अप्रैल को सिकटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च की शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया। परिवार को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार पासवान (25), रामविलास पासवान (30) और दिलानंद पासवान (28) के रूप में हुई है। ये सभी सिकटी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल चार युवक शामिल थे। फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 70, 85, 3(5) के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद की जा रही सहायता घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *