भास्कर न्यूज | सीवान भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता डॉ. जितेश कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर पूर्व विधान सभा सदस्य जितेंदर तिवारी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए दर्जनों साथी के साथ सीवान से रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने रवाना होने से पूर्व कहा कि पांडेश्वर क्षेत्र में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और वहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है, जिससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिल रही है । भास्कर न्यूज | सीवान भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता डॉ. जितेश कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर पूर्व विधान सभा सदस्य जितेंदर तिवारी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए दर्जनों साथी के साथ सीवान से रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने रवाना होने से पूर्व कहा कि पांडेश्वर क्षेत्र में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और वहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है, जिससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिल रही है ।


