रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 08 में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर भारी उत्साह है। क्षेत्र के युवा और बच्चे इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवाओं की एक टोली ने रामगढ़ देवहलिया रोड (पंचायत भवन) से लेकर आंबेडकर चौक तक के पूरे मार्ग को नीले झंडों और बैनरों से सजा दिया है। देर रात तक सड़क के दोनों ओर झंडे लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी रहा, जिससे पूरा इलाका आंबेडकरमय नजर आ रहा है। स्थानीय निवासी रवि कुमार राम ने बताया कि इस बार डॉ. आंबेडकर की जयंती को लेकर वार्ड नंबर 8 के युवाओं में विशेष ऊर्जा है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद करने के लिए हमारे वार्ड के युवा और बच्चे बहुत उत्साहित हैं। हम सभी मिलकर इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।” रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 08 में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर भारी उत्साह है। क्षेत्र के युवा और बच्चे इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवाओं की एक टोली ने रामगढ़ देवहलिया रोड (पंचायत भवन) से लेकर आंबेडकर चौक तक के पूरे मार्ग को नीले झंडों और बैनरों से सजा दिया है। देर रात तक सड़क के दोनों ओर झंडे लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी रहा, जिससे पूरा इलाका आंबेडकरमय नजर आ रहा है। स्थानीय निवासी रवि कुमार राम ने बताया कि इस बार डॉ. आंबेडकर की जयंती को लेकर वार्ड नंबर 8 के युवाओं में विशेष ऊर्जा है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद करने के लिए हमारे वार्ड के युवा और बच्चे बहुत उत्साहित हैं। हम सभी मिलकर इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।”


