बुरहानपुर में कल 5 घंटे बिजली कटौती:तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी

बुरहानपुर में कल 5 घंटे बिजली कटौती:तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी

बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कल (10 अप्रैल) को 11 केवी कालाबाग फीडर का रखरखाव करेगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। विद्युत प्रदाय बंद रहने से तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, कालाबाग और सेंट टेरेसा स्कूल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *