बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिफेंस एनक्लेव में लायंस ओलंपियाड के प्रथम चरण में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद के छात्रों और आयोजकों ने इसमें भाग लिया। जहां मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छात्रों ने दिखाई प्रतिभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वड़ेहरा ने कहा कि लायंस ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही उन्हें जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाती है। विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष लायन वेद प्रकाश रुस्तगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज के समय में केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है,
ओलंपियाड के समन्वयक एवं जोन चेयरमैन लायन अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में ओलंपियाड की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। मनोज अग्रवाल ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई में कभी परिवार को धोखा देने का प्रयास न करें। अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्य की बात हमेशा मानें। लिखने के साथ साथ रोज वर्क हर रोज करें। इस मौके पर प्रांत पाल लायन, महेश बंसल, क्लब अध्यक्ष लायन शैलेन्द्र मोहन, लायन सचिव अंजू गुप्ता, लायन राम निवास सिंघल, लायन धीरेन्द्र जोशी और अन्य रहे।


