ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1 के तहत गुरुवार से 51 फाइनलिस्ट्स के लिए ग्रूमिंग सेशन्स निवाई से जयपुर की ओर स्थित रामाज रिजॉर्ट पैलेस में किया गया। इस पूरे आयोजन का संचालन चिराग चौधरी और राकेश चौधरी द्वारा किया जा रहा है, जो इस पेजेंट को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए सेशन्स आयोजकों के अनुसार, यह ग्रूमिंग सेशन प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें प्रोफेशनल मंच के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में और भी इंटेंसिव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे सभी प्रतिभागी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार हो सकें। यह आयोजन CNX News द्वारा प्रेजेंटर के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि शिव ज्वेलर्स द्वारा पावर्ड और रामाज रिसोर्ट पैलेस ,अवांता एवं देसी बीट्स द्वारा को-पावर्ड है। शुक्रवार को टैलेंट राउंड का आयोजन भी रामाज पैलेस में किया जाएगा। मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 के इस ग्रूमिंग फेज की शुरुआत के साथ ही सभी प्रतिभागी अब अपने सपनों को साकार करने के एक कदम और करीब पहुंच चुकी हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ ग्रैंड फिनाले की ओर अग्रसर हैं।


