ERT टीम के हेड कांस्टेबल के पेट में लगी गोली:कमर से पिस्टल निकालते समय चली गोली, आर पार निकली, चलती बस में हुआ हादसा

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक ERT (इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम) के हेड कांस्टेबल को गोली लग गई। ERT की पूरी टीम अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। अचानक एक कांस्टेबल ने कमर में लगी पिस्टल को बाहर निकाला तभी पिस्टल से गोली चल गई। गोली हेड कांस्टेबल के पेट से होकर बाहर निकल गई। फिलहाल हेड कांस्टेबल की हालत ठीक है। चलती बस में हुआ हादसा 7th आरएसी कमांडर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ERT की टीम RAC पुलिस लाइन से ड्यूटी के लिए कुम्हेर गेट पॉइंट पर जा रही थी। हेड कांस्टेबल विष्णु निवासी कागारौल जिला आगरा बस में सीट पर बैठा हुआ था। विष्णु की कमर में पिस्टल टंगी हुई थी। पिस्टल को जैसे ही विष्णु ने साइड से उठाया तभी पिस्टल से गोली फायर हो गई। पिस्टल निकालते समय चली गोली गोली विष्णु के पेट से होकर आर पार हो गई। बस में ERT की पूरी टीम थी। पिस्टल निकालते समय कॉक हो गई इसलिए गोली चली है। फिलहाल विष्णु की सिटी स्कैन करवा रहे हैं। उसके बाद ही पता लगेगा की कितना डैमेज हुआ हुआ है। फिलहाल विष्णु की हालत ठीक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *