नवादा के ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़:भारी बारिश के कारण पानी बढ़ा, झरने में पर्यटक फंसे

नवादा के ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़:भारी बारिश के कारण पानी बढ़ा, झरने में पर्यटक फंसे

नवादा जिले में स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। झारखंड के ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। यह जलप्रपात, जिसे ‘बिहार का कश्मीर’ भी कहा जाता है, पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। बाढ़ के कारण झरने का पानी सीढ़ियों और घाटों तक पहुंच गया, जिससे गर्मी में ठंडे पानी में स्नान करने आए पर्यटक और स्थानीय लोग अफरा-तफरी में फंस गए। पानी की तेज धार देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह नीचे उतरे। घटना के वीडियो में लोग रेलिंग से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सौभाग्य से, इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसमें झरने का बढ़ा हुआ जलस्तर देखकर लोग हैरान हैं। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के जलप्रपात में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वन विभाग और स्थानीय अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। बता दे कि आम तौर पर इन दिनों गर्मी में ककोलत आने जाने वाले लोगों का काफी भीड़ देखने को मिलता है। प्रतिदिन दो-तीन 3000 की संख्या में जो लोग हैं वह ककोलत में जाकर वाटरफॉल का पूरा आनंद लेने का काम करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है ककोलत में प्रवेश करने वाले लोगों का शुल्क भी लगता है। लेकिन बुधवार को अचानक आया तेज बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी थोड़ी बढ़ गई है. जिला का मौसम भी बदल गया है। बेसन गर्मी में पूरे जिला में ठंडापन ला दिया है। नवादा जिले में स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। झारखंड के ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। यह जलप्रपात, जिसे ‘बिहार का कश्मीर’ भी कहा जाता है, पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। बाढ़ के कारण झरने का पानी सीढ़ियों और घाटों तक पहुंच गया, जिससे गर्मी में ठंडे पानी में स्नान करने आए पर्यटक और स्थानीय लोग अफरा-तफरी में फंस गए। पानी की तेज धार देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह नीचे उतरे। घटना के वीडियो में लोग रेलिंग से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सौभाग्य से, इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसमें झरने का बढ़ा हुआ जलस्तर देखकर लोग हैरान हैं। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के जलप्रपात में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वन विभाग और स्थानीय अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। बता दे कि आम तौर पर इन दिनों गर्मी में ककोलत आने जाने वाले लोगों का काफी भीड़ देखने को मिलता है। प्रतिदिन दो-तीन 3000 की संख्या में जो लोग हैं वह ककोलत में जाकर वाटरफॉल का पूरा आनंद लेने का काम करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है ककोलत में प्रवेश करने वाले लोगों का शुल्क भी लगता है। लेकिन बुधवार को अचानक आया तेज बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी थोड़ी बढ़ गई है. जिला का मौसम भी बदल गया है। बेसन गर्मी में पूरे जिला में ठंडापन ला दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *