जमुई में दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को पीटा, बीच-बचाव करने आया था पिता, आरोपी गिरफ्तार

जमुई में दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को पीटा, बीच-बचाव करने आया था पिता, आरोपी गिरफ्तार

जमुई में बुधवार की देर रात दामाद ने अपने ससुर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना झाझा थाना क्षेत्र के जरीजोर गांव की है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय वकील पुझार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद मन्नू नैया को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद मन्नू नैया रात में घर आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब उनकी बेटी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू निकालकर ससुर के सिर पर किया हमला बेटी को बचाने के लिए वकील पुझार बीच-बचाव करने पहुंचे। इससे आक्रोशित होकर दामाद मन्नू नैया ने घर से चाकू निकालकर ससुर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। गंभीर चोट लगने के कारण वकील पुझार की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और शराब के लिए पैसे की मांग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई में बुधवार की देर रात दामाद ने अपने ससुर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना झाझा थाना क्षेत्र के जरीजोर गांव की है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय वकील पुझार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद मन्नू नैया को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद मन्नू नैया रात में घर आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब उनकी बेटी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू निकालकर ससुर के सिर पर किया हमला बेटी को बचाने के लिए वकील पुझार बीच-बचाव करने पहुंचे। इससे आक्रोशित होकर दामाद मन्नू नैया ने घर से चाकू निकालकर ससुर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। गंभीर चोट लगने के कारण वकील पुझार की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और शराब के लिए पैसे की मांग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *