Home Decluttering Tips in Hindi: कभी ना कभी आपने किसी को यह कहते जरूर सुना होगा कि मुझे मेरा घर सबसे ज्यादा पसंद है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगो में आते हैं जिन्हें बाहरी दुनिया से ज्यादा घर में रहना पसंद है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम घर में रखी ऐसी 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो हटा देना चाहिए।
घर वही जगह है जहां हम दिन भर की थकान के बाद रिलैक्स होने जाते हैं। लेकिन अगर घर के हर कोने में फालतू सामान बिखरा हो, तो दिमाग को शांति मिलने के बजाय उलझन होने लगती है। घर को व्यवस्थित करने का मतलब सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि अपने दिमाग से फालतू का तनाव कम करना होता है। आज के इस लेख में हम जिन 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं वसै तो देखने में ये बेहद नॉर्मल लगती हैं, लेकिन आपकी रोजमर्रा की लाइफ में इनका काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
रद्दी और पुराने कागज (Old Papers)
घर में रखे पुराने न्यूजपेपर, महीनों पुराने बिजली के बिल और गारंटी कार्ड, जो सालों पहले खत्म होने के बाद अब रद्दी बन गए हैं, ऐसी चीजों को घर में रखने से परहेज करना चाहिए। घर की सफाई के दौरान इन्हें हटा दें। ये सिर्फ धूल जमा करते हैं और काम के कागजों को ढूंढना मुश्किल बना देते हैं।
फालतू के कपड़े (Mismatched Socks and Worn-out Clothes)
अक्सर लोग सेल के चक्कर में या कम दाम के चलते ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं जिन्हें या तो वे पहनना पसंद नहीं करते या फिर वे अलमारी में ही रखे रह जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसे करने से बचने के साथ ही ऐसे कपड़ों को हटा दें जिससे आपको परेशानी ना हो।
एक्सपायर्ड सामान (Expired Staples)
किचन या स्किन केयर में रखी एक्सपायर्ड हो चुकी चीजों को घर से हटा दें। कई लोगों को आदत होती है कि वे पुरानी चीजें रखे रहते हैं, जिससे कई बार मसालों या सॉस की बोतलें पीछे छिपी रह जाती हैं जिनकी डेट निकल चुकी होती है। ऐसी चीजों को फौरन फेंक दें। साफ-सुथरा किचन होने से खाना बनाने में भी ज्यादा मन लगता है। साथ ही, एक्सपायर्ड चीजों का इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके साथ ही बाथरूम में रखे पुराने समानों के साथ ही एक्सपायर्ड दवाइयों को भी चेक करके फेंक दें। ये चीजें स्किन और सेहत दोनों के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
टूटे-फूटे बर्तन और कप (Broken Crockery and Utensils)
टूटे-फूटे बर्तन और कप जिनमें हल्की सी दरार आ गई है, या वो प्लास्टिक के डिब्बे जिनके ढक्कन गायब हैं, ऐसी चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए। टूटे हुए बर्तन इस्तेमाल करना ना तो सेफ है और ना ही ये मेंटल पीस यानी मानसिक शांति के लिए सही होते हैं।
उलझी हुई तारें और पुराने चार्जर (Tangled Cords and Ancient Gadgets)
घर में एक ऐसा कोना जरुर होता है जहां पुराने चार्जर और ऐसी तारें पड़ी होती हैं जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं है। इन उलझी हुई तारों को सुलझाएं और जो सामान काम का नहीं है, उसे ई-वेस्ट में दे दें।
अधूरे छोड़ दिए गए काम (Unfinished Projects)
कोई ऐसी पेंटिंग या बुनाई जो आपने जोश में शुरू तो की थी, पर अब उसे पूरा करने का मन नहीं है, उसे हटा दें। ये चीजें बस आपको याद दिलाती रहती हैं कि आपका काम पेंडिंग है। या तो उन्हें आज ही पूरा करें, या फिर उन्हें घर से हटा दें।
फालतू के सामान (Extra Remotes and Mystery Keys)
घर के फालतू सामान जैसे पुरानी चाबियां और रिमोट, इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही कई बार लोग गिफ्ट में मिली ऐसी चीजों को रखे रहते हैं जो उन्हें पसंद नहीं होतीं, पर वे बुरा लगेगा सोचकर उन्हें संभालते रहते हैं। याद रखिए, गिफ्ट का काम आपको खुशी देना था। अगर वह काम नहीं हो रहा, तो उसे किसी और को दे दें जिसे उसकी जरूरत हो।
सूखे हुए और मुरझाए पौधे (Dead or Dying Plants)
पौधों को देख के अच्छा लगता है, लेकिन सूखे हुए पौधे घर में उदासी लाते हैं। अगर कोई पौधा सूख गया है और ठीक नहीं हो सकता, तो उसे हटा दें। उसकी जगह कोई नया और हरा-भरा पौधा लगाएं, जिससे घर में पॉजिटिविटी और ताजी हवा आए।


