शाक्तिमान बने मुकेश खन्ना का टूटा सब्र का बांध, समय रैना को बोले- तू गधे पर बैठने लायक

शाक्तिमान बने मुकेश खन्ना का टूटा सब्र का बांध, समय रैना को बोले- तू गधे पर बैठने लायक

Mukesh Khanna On Samay Raina: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की एक साल बाद हुई वापसी ने मनोरंजन जगत में नई चिंगारी सुलगा दी है। अपने नए स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ शो में समय ने उन सभी लोगों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान उन पर निशाना साधा था। उन्होंने शक्तिमान और भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना पर भी बयान दिया था उन्होंने कहा था कि शक्तिमान तूने कई बच्चों की जान ली है। अब ऐसे में समय का यह पलटवार अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। मुकेश खन्ना ने समय के बयानों पर ऐसा जोरदार हमला बोला है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

समय रैना पर मुकेश खन्ना का पलटवार (Mukesh Khanna On Samay Raina)

विवाद की जड़ समय रैना का वह वीडियो है जिसमें उन्होंने मुकेश खन्ना के पुराने विरोध का जवाब दिया। समय ने चुटकी लेते हुए कहा था, “शक्तिमान कह रहे थे कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। भाई, जब शक्तिमान आता था, तब हर महीने खबर आती थी कि किसी बच्चे ने शक्तिमान समझकर छत से छलांग लगा दी। आपने तो बच्चे मारे हैं, आप हमें क्या बोल रहे हो? समय का यह ‘डार्क जोक’ मुकेश खन्ना को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रौद्र रूप दिखाया है।

“गधे पर बिठाकर निकालनी चाहिए परेड” (Samay Raina Show Still Alive)

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट शेय किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें खुद वह शक्तिमान के गेटअप में हैं और समय रैना का चेहरा काला कर उन्हें गधे पर बैठा हुआ दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, “समय रैना की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती। वह एक ‘रोस्टेड प्राणी’ है जिसे गंदगी की आग में पकाया गया है। पूरे देश ने उसे लताड़ा, लेकिन वह बेशर्मों की तरह फिर वापस आ गया।”

मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अब समय रैना का मुंह काला कर गधे पर बिठाकर पूरे देश की गलियों में घुमाना चाहिए, जहां बच्चे उसे अंडे और टमाटर मारें। उन्होंने समय पर बच्चों के सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Mukesh Khanna On Samay Raina

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद? (Samay Raina Mukesh Khanna)

बता दें, साल 2025 में समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ तब विवादों के घेरे में आया था जब शो के जज रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के परिवार पर बेहद भद्दा कमेंट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ, पुलिस में FIR दर्ज हुई और समय को अपने सारे वीडियो डिलीट करने पड़े थे। उस वक्त मुकेश खन्ना, बी प्राक और सुनील पाल जैसे सितारों ने समय के कंटेंट को समाज के लिए जहर बताया था।

फिलहाल, मुकेश खन्ना का यह गुस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां समय रैना के फैंस इसे ‘सिर्फ एक जोक’ बता रहे हैं, वहीं मुकेश खन्ना के समर्थक इसे मर्यादा और संस्कार की लड़ाई मान रहे हैं। अब देखना होगा कि ‘शक्तिमान’ के इस तीखे प्रहार पर समय रैना क्या जवाब देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *