भोजपुर में गड्‌ढे में गिरने से मजदूर की मौत:चार महीने पहले ईंट भट्ठे पर काम के लिए दोस्तों के साथ आया था, शौच करने के दौरान हुआ हादसा

भोजपुर में गड्‌ढे में गिरने से मजदूर की मौत:चार महीने पहले ईंट भट्ठे पर काम के लिए दोस्तों के साथ आया था, शौच करने के दौरान हुआ हादसा

भोजपुर में गड्‌ढे में गिरने से यूपी निवासी मजदूर की मौत हो गई। ईंट भट्ठे पर काम करता था। मृतक सुशील कुमार(32) उन्नाव के मुरैता प्राचीन गांव का रहने वाला था। घटना बिहाया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव की है। दोस्त प्राण कुमार ने बताया कि चार महीना पहले अपने छह दोस्तों के साथ काम करने आया था। भट्टा से कुछ दूरी पर स्थित गड्ढे के पास लघुशंका करने गया था। अचानक गिरकर बेहोश हो गया और मुंह से खून बहने लगा।मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा। तुरंत इसकी सूचना हमलोगों की दी गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी संगीता देवी, तीन पुत्री अंजली, तनु , छोटी और एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में गड्‌ढे में गिरने से यूपी निवासी मजदूर की मौत हो गई। ईंट भट्ठे पर काम करता था। मृतक सुशील कुमार(32) उन्नाव के मुरैता प्राचीन गांव का रहने वाला था। घटना बिहाया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव की है। दोस्त प्राण कुमार ने बताया कि चार महीना पहले अपने छह दोस्तों के साथ काम करने आया था। भट्टा से कुछ दूरी पर स्थित गड्ढे के पास लघुशंका करने गया था। अचानक गिरकर बेहोश हो गया और मुंह से खून बहने लगा।मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा। तुरंत इसकी सूचना हमलोगों की दी गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी संगीता देवी, तीन पुत्री अंजली, तनु , छोटी और एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *