पूर्णिया में मक्का और मखाना किसानों के हित में सांसद पप्पू यादव ने बड़े आंदोलन का आह्वान किया है। किसानों की समस्या को लेकर 13 अप्रैल से गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों तक धरना-प्रदर्शन होगा। पप्पू यादव ने कहा है कि ये आंदोलन किसानों के हक और उनकी समस्याओं को लेकर होगा। इसके जरिए एक बड़े आंदोलन और बड़ी लड़ाई की शुरुआत होगी। भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ने मक्का और मखाना किसानों को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बिहार में सरकार निरंकुश हो चुकी है। बेटियों को बलि नहीं चढ़ने देंगे। बढ़ रही रेप, हत्या, हॉस्टल में बच्चियों के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं को लेकर 18 अप्रैल के बाद एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह सांसद पप्पू यादव ने ये बातें शहर के जेल रोड स्थित शांति भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के दौरान कही। सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए, क्योंकि यही चुनाव संगठन की असली ताकत को तय करते हैं। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में दिखा। अपने संबोधन में पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की सलाह दी और कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान करना ही असली राजनीति है। उन्होंने अपनी 1990 की राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय जिन लोगों ने उनका साथ दिया था, आज भी उनसे उनका मजबूत संबंध बना हुआ है। राजनीति में रिश्ते और भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और जो कार्यकर्ता ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करता है, वही लंबे समय तक टिकता है। जल-नल योजना में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई सांसद ने कहा कि वे संसद में रोजाना कई बार पूर्णिया का नाम लेते हैं ताकि जिले की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन सके। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से कोसी-सीमांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और 19 ओवरब्रिज की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने अपने चुनावी वादों को दोहराते हुए कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट शुरू कराने, लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बढ़ाने, कुर्सेला से रूपौली होते हुए बिहारीगंज तक रेल लाइन निर्माण, युवाओं को रोजगार और अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक वे निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद नहीं करेंगे, तब तक जनता का स्नेह और समर्थन मिलना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ओडीएफ और जल-नल योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अगले छह महीने के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बबलू भगत और वैश खान को नई जिम्मेदारियां भी दी गईं, जिस पर दोनों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा जताया। पूर्णिया में मक्का और मखाना किसानों के हित में सांसद पप्पू यादव ने बड़े आंदोलन का आह्वान किया है। किसानों की समस्या को लेकर 13 अप्रैल से गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों तक धरना-प्रदर्शन होगा। पप्पू यादव ने कहा है कि ये आंदोलन किसानों के हक और उनकी समस्याओं को लेकर होगा। इसके जरिए एक बड़े आंदोलन और बड़ी लड़ाई की शुरुआत होगी। भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ने मक्का और मखाना किसानों को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बिहार में सरकार निरंकुश हो चुकी है। बेटियों को बलि नहीं चढ़ने देंगे। बढ़ रही रेप, हत्या, हॉस्टल में बच्चियों के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं को लेकर 18 अप्रैल के बाद एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह सांसद पप्पू यादव ने ये बातें शहर के जेल रोड स्थित शांति भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के दौरान कही। सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए, क्योंकि यही चुनाव संगठन की असली ताकत को तय करते हैं। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में दिखा। अपने संबोधन में पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की सलाह दी और कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान करना ही असली राजनीति है। उन्होंने अपनी 1990 की राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय जिन लोगों ने उनका साथ दिया था, आज भी उनसे उनका मजबूत संबंध बना हुआ है। राजनीति में रिश्ते और भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और जो कार्यकर्ता ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करता है, वही लंबे समय तक टिकता है। जल-नल योजना में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई सांसद ने कहा कि वे संसद में रोजाना कई बार पूर्णिया का नाम लेते हैं ताकि जिले की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन सके। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से कोसी-सीमांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और 19 ओवरब्रिज की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने अपने चुनावी वादों को दोहराते हुए कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट शुरू कराने, लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बढ़ाने, कुर्सेला से रूपौली होते हुए बिहारीगंज तक रेल लाइन निर्माण, युवाओं को रोजगार और अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक वे निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद नहीं करेंगे, तब तक जनता का स्नेह और समर्थन मिलना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ओडीएफ और जल-नल योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अगले छह महीने के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बबलू भगत और वैश खान को नई जिम्मेदारियां भी दी गईं, जिस पर दोनों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा जताया।


