Bihar Politics: CM चेहरे पर सस्पेंस के बीच ‘कोलकाता फोटो’ से बढ़ी हलचल, दिल्ली बैठक में 14 अप्रैल पर फैसला संभव

Bihar Politics: CM चेहरे पर सस्पेंस के बीच ‘कोलकाता फोटो’ से बढ़ी हलचल, दिल्ली बैठक में 14 अप्रैल पर फैसला संभव

बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस के बीच पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से सामने आई एक तस्वीर ने राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक से ठीक पहले आई इस तस्वीर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

Bihar Politics बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कोलकाता से आई एक तस्वीर ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक साथ नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ली गई इस तस्वीर को ‘भाई-भाई’ के मिलन के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल, तस्वीर में नजर आ रहे तीनों नेता कुशवाहा बिरादरी से जुड़े माने जाते हैं, जिसे लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि उनका सामाजिक आधार और मूल पृष्ठभूमि एक जैसी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।

14 अप्रैल को नए CM की शपथ के संकेत

शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक से पहले इस तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला ले सकता है। मौजूदा मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा संभव है। चर्चा है कि खरमास खत्म होने के बाद 14 अप्रैल को बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकता है। यह दिन भीमराव आंबेडकर जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *