किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी वार्ड नंबर 13 निवासी शमश आजाद परवेज की 55 वर्षीय पत्नी जीनत परवीन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार रात को सूचना मिलने पर मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि जीनत परवीन इलाज के लिए किशनगंज आई थीं। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया था परिजनों के अनुसार, लहरा चौक के पास सड़क पार करते समय एक वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार को हुई थी, और उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना की सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया था। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी वार्ड नंबर 13 निवासी शमश आजाद परवेज की 55 वर्षीय पत्नी जीनत परवीन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार रात को सूचना मिलने पर मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि जीनत परवीन इलाज के लिए किशनगंज आई थीं। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया था परिजनों के अनुसार, लहरा चौक के पास सड़क पार करते समय एक वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार को हुई थी, और उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना की सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया था।


