अररिया नगर परिषद की 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक हुई:13 पार्षद रहे अनुपस्थित, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

अररिया नगर परिषद की 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक हुई:13 पार्षद रहे अनुपस्थित, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

अररिया नगर परिषद की 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक बुधवार को मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 29 नगर पार्षदों में से मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद सहित केवल 18 पार्षद उपस्थित रहे। इस बार भी 13 पार्षद अनुपस्थित पाए गए। उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज और प्रधान सहायक चंदन कुमार सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद थे। बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार करना और विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई 13 पार्षदों की अनुपस्थिति के बावजूद, उपस्थित 16 पार्षदों के बहुमत के आधार पर शहर के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह बैठक मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, नई योजनाओं का चयन, सभी वार्डों में साइन बोर्ड लगाना, सड़कों का नामकरण, साफ-सफाई के उपकरणों की खरीद, मुख्य सड़कों पर पोल लाइट और तिरंगा लाइट लगाना, डिजिटल स्क्रीन स्थापित करना, शौचालय व्यवस्था में सुधार, विज्ञापन नियमावली बनाकर निविदा के माध्यम से राजस्व वसूली और एबीसी सेंटर स्थापित करने जैसे कई प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें स्वीकृति मिली। बजट के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा ने बैठक के बाद कहा कि इस बजट के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा और नगर परिषद का राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख लक्ष्य है। बैठक में नीलम देवी, राजकिशोर राय, श्याम कुमार मंडल, लक्ष्मी देवी, नगमा साहिन, रंजीत पासवान, माला देवी, दीपा आनंद, डिंपल देवी, प्रभास कर्ण, राकेश रंजन वर्मा, काजल देवी, अंशुमन खातून, सोफिया खातून और आबिद हुसैन अंसारी सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे। नगर परिषद प्रशासन ने बैठक को सफल बताते हुए कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे अररिया शहर की तस्वीर बदलेगी। अररिया नगर परिषद की 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक बुधवार को मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 29 नगर पार्षदों में से मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद सहित केवल 18 पार्षद उपस्थित रहे। इस बार भी 13 पार्षद अनुपस्थित पाए गए। उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज और प्रधान सहायक चंदन कुमार सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद थे। बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार करना और विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई 13 पार्षदों की अनुपस्थिति के बावजूद, उपस्थित 16 पार्षदों के बहुमत के आधार पर शहर के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह बैठक मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, नई योजनाओं का चयन, सभी वार्डों में साइन बोर्ड लगाना, सड़कों का नामकरण, साफ-सफाई के उपकरणों की खरीद, मुख्य सड़कों पर पोल लाइट और तिरंगा लाइट लगाना, डिजिटल स्क्रीन स्थापित करना, शौचालय व्यवस्था में सुधार, विज्ञापन नियमावली बनाकर निविदा के माध्यम से राजस्व वसूली और एबीसी सेंटर स्थापित करने जैसे कई प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें स्वीकृति मिली। बजट के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा ने बैठक के बाद कहा कि इस बजट के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा और नगर परिषद का राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख लक्ष्य है। बैठक में नीलम देवी, राजकिशोर राय, श्याम कुमार मंडल, लक्ष्मी देवी, नगमा साहिन, रंजीत पासवान, माला देवी, दीपा आनंद, डिंपल देवी, प्रभास कर्ण, राकेश रंजन वर्मा, काजल देवी, अंशुमन खातून, सोफिया खातून और आबिद हुसैन अंसारी सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे। नगर परिषद प्रशासन ने बैठक को सफल बताते हुए कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे अररिया शहर की तस्वीर बदलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *