IPL 2026: चौथे मैच में भी जीत के लिए तरसेगी KKR? लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आंकड़े बेहद खराब

IPL 2026: चौथे मैच में भी जीत के लिए तरसेगी KKR? लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आंकड़े बेहद खराब

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Supergiants: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा और फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

KKR को पहली जीत का इंतजार

लखनऊ इस सीजन 2 में से 1 मुकाबला गंवा चुकी है, जबकि कोलकाता ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और उसे अभी भी पहली जीत का इंतजार है। एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, जिसके चलते उसे 1 अंक मिला। अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, वहीं कोलकाता आठवें स्थान पर मौजूद है।

इस मुकाबले में कोलकाता अपनी घरेलू फैंस के सामने सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम के लिए यह चुनौती आसान नहीं दिखती।

LSG 4 बार दे चुकी है शिकस्त

आपको बता दें कि दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें कोलकाता ने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 4 में जीत मिली है। कोलकाता को जो 2 जीत मिली हैं, वह दोनों ही ईडन गार्डन्स में आई हैं। वहीं, इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं और यहां रिकॉर्ड बराबरी का है।

पहली बार दोनों टीमें साल 2022 में आमने-सामने हुई थीं, जहां दोनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते थे। इसके बाद 2023 में एक मैच खेला गया, जिसमें भी लखनऊ ने बाजी मारी। 2024 में दोनों टीमें 2 बार भिड़ीं और इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं 2025 में खेले गए एक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *