दरभंगा सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना मे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देकुली निवासी कुमार जी साहनी (25) की मौत हो गई है।जिन्हें बिशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही लोहरसारी चौक के पास अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। कुमर जी सहनी अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर छोटकी डिलाही स्थित आरजे भवानी एचपी गैस गोदाम पर गैस लेने जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों से उन्हें गैस नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वे काफी परेशान थे। इसी दौरान लोहरसारी चौक के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं—एक तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गैस की होम डिलीवरी पर उठाए सवाल मृतक के छोटे भाई नरसिंह कुमार सहनी ने आरोप लगाया कि यदि गैस की होम डिलीवरी समय पर होती तो उनके भाई की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि चार दिनों से गैस के लिए भटकने के कारण ही यह हादसा हुआ। परिजनों ने गैस एजेंसी पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर जिला प्रशासन गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत में लोगों को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने भी घटना पर दुख जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं, जिनका सहारा छिन गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित और अतिरिक्त मुआवजा देने व संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। दरभंगा सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना मे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देकुली निवासी कुमार जी साहनी (25) की मौत हो गई है।जिन्हें बिशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही लोहरसारी चौक के पास अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। कुमर जी सहनी अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर छोटकी डिलाही स्थित आरजे भवानी एचपी गैस गोदाम पर गैस लेने जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों से उन्हें गैस नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वे काफी परेशान थे। इसी दौरान लोहरसारी चौक के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं—एक तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गैस की होम डिलीवरी पर उठाए सवाल मृतक के छोटे भाई नरसिंह कुमार सहनी ने आरोप लगाया कि यदि गैस की होम डिलीवरी समय पर होती तो उनके भाई की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि चार दिनों से गैस के लिए भटकने के कारण ही यह हादसा हुआ। परिजनों ने गैस एजेंसी पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर जिला प्रशासन गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत में लोगों को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने भी घटना पर दुख जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं, जिनका सहारा छिन गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित और अतिरिक्त मुआवजा देने व संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


